ब्रिटेन में अब 16 साल की उम्र वोट दे सकेंगे: चुनावी सिस्टम में 56 साल बाद बदलाव
राघवेंद्र प्रताप सिंह: ब्रिटेन में अब वोट डालने की न्यूनतम उम्र अब 18 से घटकर 16 साल हो गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि अब 16 और 17 साल के युवा भी अगले आम चुनाव में वोटिंग कर सकते हैं। ब्रिटेन में मतदान की उम्र में…

राघवेंद्र प्रताप सिंह: ब्रिटेन में अब वोट डालने की न्यूनतम उम्र अब 18 से घटकर 16 साल हो गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि अब 16 और 17 साल के युवा भी अगले आम चुनाव में वोटिंग कर सकते हैं। ब्रिटेन में मतदान की उम्र में आखिरी बार बदलाव 1969 में हुआ था, जब इसे 21 से घटाकर 18 साल किया गया था।
इससे पहले ये युवा केवल स्कॉटलैंड और वेल्स में कुछ चुनावों में ही वोट डाल सकते थे, लेकिन अब वे पूरे ब्रिटेन में स्थानीय, क्षेत्रीय और आम चुनावों में हिस्सा ले सकेंगे।
इसके अलावा ब्रिटेन की सरकार ने एक नया नियम बनाया है, जिसके तहत अब कोई भी राजनीतिक पार्टी विदेश से 500 पाउंड (लगभग 58,000 रुपए) से ज्यादा का चंदा नहीं ले सकेगी।
सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि विदेशी अरबपति, जैसे कि एलन मस्क, ब्रिटेन की राजनीति और चुनावों को पैसे के जरिए प्रभावित न कर सकें।
युवाओं की भागीदारी बढ़ाना भी मकसद :
सरकार का कहना है कि यह कदम युवाओं के साथ न्याय करने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है, खासकर उन युवाओं के लिए जो सेना में काम कर रहे हैं या देश की सेवा के लिए तैयार हैं।
इसके अलावा, सरकार का मानना है कि इससे देश की चुनावी प्रणाली में जनता का भरोसा दोबारा बहाल करने में मदद मिलेगी। यह फैसला लेबर पार्टी के उस वादे को भी पूरा करता है, जो उसने पिछले साल चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में किया था।
विदेशी दखलअंदाजी रोकने के लिए नियम सख्त किए :
सरकार ने कहा कि वह चुनावों में विदेशी दखल को रोकने के लिए नियम सख्त कर रही है। अब राजनीतिक दान देने वाली कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उनका संबंध ब्रिटेन या आयरलैंड से है और वे वहीं से आय अर्जित करती हैं।
अभी तक कोई भी ब्रिटिश कंपनी किसी भी राजनीतिक दल को दान दे सकती थी, चाहे वह कंपनी कहीं की भी हो और उसका मालिक कोई भी हो। अब अगर कोई ‘शेल कंपनी’ के जरिए किसी राजनीतिक पार्टी को दान देना चाहेगी, तो उसे सख्त नियमों का पालन करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
