ब्रिटेन दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के लिए रवाना, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे
माले : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन की अहम यात्रा पूरी करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं। वे मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मालदीव 26 जुलाई को…

माले : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन की अहम यात्रा पूरी करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं। वे मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मालदीव 26 जुलाई को अपनी आजादी की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी आज विदेश दौरे के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां उनकी मौजूदगी में भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के निमंत्रण पर मालदीव पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।यह उनका तीसरा मालदीव दौरा होगा। इससे पहले मोदी साल 2018 और 2019 में मालदीव गए थे।
खास बात यह है कि मालदीव में मोहम्मद मोइज्जू के सत्ता संभालने के बाद पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का यह दौरा होगा। मुइज्जू नवंबर 2023 में राष्ट्रपति बने थे, उसके बाद से किसी विदेशी नेता की यह पहली आधिकारिक यात्रा है।
भारत विरोधी तेवर के साथ सत्ता में आए मोहम्मद मोइज्जू के कार्यकाल के शुरुआती कुछ महीनों में भारत-मालदीव के संबंध काफी तल्ख हो गए थे। लेकिन अक्टूबर 2024 में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हुआ जब मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान भारत ने मालदीव के लिए 750 मिलियन डॉलर की करेंसी स्वैप डील की। इससे मालदीव को फॉरेन करेंसी की कमी से निपटने में मदद मिली।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
