द इंडियन व्यू

ब्रिटेन की वायु सुरक्षा सूची से पाकिस्तान का नाम हटा, फिर शुरू हो सकेंगी उड़ानें

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की संघीय सरकार को आज ब्रिटेन ने बड़ी राहत प्रदान की है। ब्रिटेन की वायु सुरक्षा समिति ने वायु सुरक्षा सूची से पाकिस्तान का नाम हटा दिया है। ब्रिटेन ने 2021 में पाकिस्तान का नाम इस सूची में शामिल…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
ब्रिटेन की वायु सुरक्षा सूची से पाकिस्तान का नाम हटा, फिर शुरू हो सकेंगी उड़ानें

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की संघीय सरकार को आज ब्रिटेन ने बड़ी राहत प्रदान की है। ब्रिटेन की वायु सुरक्षा समिति ने वायु सुरक्षा सूची से पाकिस्तान का नाम हटा दिया है। ब्रिटेन ने 2021 में पाकिस्तान का नाम इस सूची में शामिल किया था। ब्रिटेन की इस घोषणा से मुल्क में खुशी का माहौल है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार यह कदम ब्रिटेन की वायु सुरक्षा समिति और पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बीच वर्षों के तकनीकी सहयोग के बाद उठाया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 2021 में पाकिस्तान को पहली बार सूचीबद्ध किए जाने के बाद से पर्याप्त सुधार किए गए हैं।

इस घोषणा का असर यह होगा कि अब पाकिस्तान की एयरलाइंस ब्रिटेन के लिए उड़ानें संचालित करने के लिए आवेदन कर सकेंगी। प्रत्येक एयरलाइन को एक अलग आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से आवश्यक परमिट प्राप्त करने होंगे।

अखबार का कहना है कि इस निर्णय से ब्रिटेन में रहने वाले 16 लाख से अधिक पाकिस्तान मूल के लोगों और पाकिस्तान में हजारों ब्रिटिश नागरिकों के लिए यात्रा सुगम होने की उम्मीद है। इससे द्विपक्षीय व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है।

ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट ने कहा, "मैं ब्रिटेन और पाकिस्तान के विमानन विशेषज्ञों की आभारी हूं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए मिलकर काम किया। हालांकि, उड़ानें फिर से शुरू होने में समय लगेगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।