द इंडियन व्यू

बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' की तूफानी एंट्री, पहले दिन की कमाई शानदार

नई दिल्ली : मोहित सूरी हिंदी सिनेमा के उन निर्देशकों में से हैं जिन्होंने 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। अब 18 जुलाई को उनकी नई पेशकश 'सैयारा' रिलीज हुई और पहले ही दिन दर्शकों का…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
2 min read
बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' की तूफानी एंट्री, पहले दिन की कमाई शानदार

नई दिल्ली : मोहित सूरी हिंदी सिनेमा के उन निर्देशकों में से हैं जिन्होंने 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। अब 18 जुलाई को उनकी नई पेशकश 'सैयारा' रिलीज हुई और पहले ही दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया। दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी और 'सैयारा' ने बड़े सितारों की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'सैयारा' ने रिलीज के पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'सैयारा' ने ओपनिंग डे पर इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया कि इसने आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स की इस साल रिलीज हुई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की शुरुआत ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और नई ऊर्जा हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती है।

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ ने 15.30 करोड़ रुपये, जबकि अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने 19.71 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। वहीं, मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन 20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की जबरदस्त शुरुआत के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

रिलीज से पहले ही 'सैयारा' ने 9.39 करोड़ रुपये की शानदार एडवांस बुकिंग करके सभी का ध्यान खींचा था। पहले दिन इसके 14 से 16 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इसने सीधे 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सभी को चौंका दिया। बिना शक, मोहित सूरी ने एक बार फिर 'आशिकी 2' वाला जादू बिखेरा है। फिल्म को खासकर युवा दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।