द इंडियन व्यू

बिहार के मुजफ्फरपुर में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर लदा ट्रक ओएचई से टकराया, आग लगने से रेल परिचालन बाधित

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में मंगलवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। माड़ीपुर के पास मोतिहारी की ओर जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर लदा एक ट्रक ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) से टकरा गया। टक्कर के तुरंत…

Ragwendra P Singh
January 6, 2026
2 min read
बिहार के मुजफ्फरपुर में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर लदा ट्रक ओएचई से टकराया, आग लगने से रेल परिचालन बाधित

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में मंगलवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। माड़ीपुर के पास मोतिहारी की ओर जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर लदा एक ट्रक ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई और ओएचई को गंभीर क्षति पहुंची, जिससे इलाके में रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक ओएचई के काफी करीब चला गया था। जैसे ही ट्रक विद्युत तारों के संपर्क में आया, उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए आसपास अफरातफरी मच गई। हालांकि, ट्रेन में सवार सैन्य जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

 

इस घटना में ट्रक को ढकने वाला तिरपाल और कुछ कुर्सियां जल गईं, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

आग लगने की वजह से ओएचई टूट गया और संबंधित सेक्शन में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे के ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन विभाग (टीआरडी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें मौके पर पहुंचीं और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। स्थिति को संभालते हुए रेलवे ने मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में डीजल इंजन लगाकर उसे आगे के लिए रवाना किया।

 

इस हादसे का असर रेल परिचालन पर व्यापक रूप से पड़ा है। मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज इंटरसिटी और मुजफ्फरपुर–रक्सौल मेमू को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ही री-शेड्यूल किया गया। कटिहार–अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 18 मिनट तक रुकी रही और बाद में सुबह सात बजे मेमू पर अप लाइन से आगे भेजी गई। अन्य ट्रेनों को सोनपुर और समस्तीपुर मंडल में रोक-रोक कर परिचालित किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर जंक्शन और आसपास के प्लेटफॉर्म पर भी कई यात्री ट्रेनें फंसी रहीं। ठंड के मौसम में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

रेलवे की ओर से फिलहाल हादसे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओएचई के अधिक झुकने की वजह से यह घटना हुई हो सकती है। रेलवे अधिकारी स्थिति सामान्य करने में जुटे हुए हैं और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

 

रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही रेल परिचालन को जल्द से जल्द सामान्य कर दिया जाएगा।---------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…