द इंडियन व्यू

बाली में मयंक झा की शानदार जीत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका दरभंगा

दरभंगा : इंडोनेशिया के बाली में आयोजित प्रतिष्ठित सीएफ कैनगो फाइट नाइट-40 प्रतियोगिता में दरभंगा के रामबाग निवासी मयंक झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार और दरभंगा का नाम…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
1 min read
बाली में मयंक झा की शानदार जीत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका दरभंगा

दरभंगा : इंडोनेशिया के बाली में आयोजित प्रतिष्ठित सीएफ कैनगो फाइट नाइट-40 प्रतियोगिता में दरभंगा के रामबाग निवासी मयंक झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार और दरभंगा का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गौरवान्वित हुआ है।मयंक झा रामबाग निवासी अमरकांत झा एवं वंदना झा के पुत्र हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में मयंक ने अपनी तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।जीत के बाद मयंक ने स्टेज पर योग मुद्रा में अपनी जीत का जश्न मनाया। उनका यह अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।मयंक की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के साथ रामबाग और दरभंगा में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उनकी उपलब्धि पर दरभंगा राज के प्रबंधक पावन कुमार दत्ता, राजू मंडल, सुनील राय, सुशील कुमार सिंह, मनीष गिरी, अरुण शर्मा सहित शहर के कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मयंक की सफलता दरभंगा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।