बांग्लादेश में खसरे की स्थिति और गंभीर, 12 और बच्चों की मौत
बांग्लादेश में खसरे की स्थिति और गंभीर हो गई है। कल खसरे के संक्रमण से 12 और बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार छह बच्चों की मौत ढाका में और शेष की बारिसाल, खुलना, मेमनसिंह, राजशाही और सिलहट…

बांग्लादेश में खसरे की स्थिति और गंभीर हो गई है। कल खसरे के संक्रमण से 12 और बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार छह बच्चों की मौत ढाका में और शेष की बारिसाल, खुलना, मेमनसिंह, राजशाही और सिलहट में हुईं।
महानिदेशालय ने बताया कि इनमें से एक बच्चे में खसरे की पुष्टि हुई, जबकि 11 बच्चों में खसरा जैसे लक्षण पाये गये। देशभर में एक हजार 238 बच्चों में खसरा जैसे संक्रमण के लक्षण हैं।
15 मार्च के बाद से बंगलादेश में 57 लोगों की मौत खसरे से और 279 लोगों की मौत खसरा जैसे संक्रमण से हुई है। देश में परीक्षण किट की कमी से यह संकट और गहरा गया है। यह स्थिति यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बावजूद सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
