बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी का ढाका में शक्ति प्रदर्शन
ढाका : बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने आज राजधानी ढाका में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में देशभर के विभिन्न हिस्सों से लगभग पांच लाख लोग बसों और रेलगाड़ियों से पहुंचे हैं। रैली में अंतरिम सरकार से आह्वान किया गया है…

ढाका : बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने आज राजधानी ढाका में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में देशभर के विभिन्न हिस्सों से लगभग पांच लाख लोग बसों और रेलगाड़ियों से पहुंचे हैं। रैली में अंतरिम सरकार से आह्वान किया गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराया जाए। यह रैली सुहरावर्दी उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरू हुई। रैली अभी भी चल रही है।
ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार अखबार के अनुसार, इस उद्यान में बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की रैली का यह पहला चरण है। जमात अमीर शफीकुर्रहमान के संबोधन में बड़ी घोषणा हो सकती है। उद्यान खचाखच भरा हुआ है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता विभिन्न जिलों से बस, ट्रेन और अन्य साधनों से पहुंचे हैं। यह इस ऐतिहासिक स्थल पर पार्टी की पहली राजनीतिक रैली है।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं को राजधानी लाने के लिए लगभग 12,000 बसों और विशेष रेलगाड़ियों का इंतजाम किया गया। रसद प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए 20 स्थानों पर लगभग 6,000 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। पंद्रह चिकित्सा केंद्र और पार्किंग क्षेत्र की व्यवस्था की गई है।
इस बीच, बांग्लादेश रेलवे ने जमात के अनुरोध पर रैली के लिए चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा राजशाही, सैयदपुर और अन्य जिलों से ढाका जाने वाली ट्रेनों में दो से तीन अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की गई है। इस रैली में जमात के साथ विभिन्न समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल भी हिस्सा ले रहे हैं।
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की मांग है कि अंतरिम सरकार स्वतंत्र, निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराए।सभी नरसंहारों के लिए न्याय की शुरुआत की जाए। जुलाई चार्टर के कार्यान्वयन की घोषणा तत्काल हो। साथ ही जुलाई विद्रोह में शहीद और घायल लोगों के परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली की शुरुआत कर एक करोड़ से अधिक प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी तय होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
