द इंडियन व्यू

बलूचिस्तान में बीएलएफ के हमले में तीन मेजर ढेर, खैबर पख्तूनवा में सेना ने चार आतंकी मारे

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आजादी के लिए संघर्षरत बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने मेजर रैंक के तीन अधिकारियों को मारने का दावा किया है। वहीं, खैबर पख्तूनवा प्रांत के बाजौर जिले में शुरू किए सेना के…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
3 min read
बलूचिस्तान में बीएलएफ के हमले में तीन मेजर ढेर, खैबर पख्तूनवा में सेना ने चार आतंकी मारे

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आजादी के लिए संघर्षरत बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने मेजर रैंक के तीन अधिकारियों को मारने का दावा किया है। वहीं, खैबर पख्तूनवा प्रांत के बाजौर जिले में शुरू किए सेना के ऑपरेशन सरबकाफ के तहत कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराने की बात कही जा रही है। बाजौर जिले में तीन दिन का कर्फ्यू लगाकर यह ऑपरेशन शुरू किया गया है। कर्फ्यू का आज दूसरा दिन है।

द बलूचिस्तान पोस्ट की बलूची भाषा समाचार सेवा की खबर के अनुसार बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान सेना के मेजर रैंक के तीन अधिकारियों की मौत हो गई। झाओ क्षेत्र में बीएलएफ ने सड़क पर अवरोधक खड़ा कर किये गए हमले में मेजर सैयद रबनवाज तारिक अवारन मारे गए। इसके अलावा मेजर अनवर काकर शाल के जबल नूर के पास बीएलए के एसटीओएस दस्ते के बम हमले में मारे गए। मस्तुंग के पहाड़ी इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच झड़प में मेजर सलीम समेत कई अधिकारी मारे गए। आजादी के लिए संघर्षरत सशस्त्र समूहों ने ईरान और इराक के लिए बलूचिस्तान के भूमि मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

डान अखबार की खबर के अनुसार पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनवा के बाजौर जिले के लोवी मामुंड तहसील इलाके में गनशिप हेलीकॉप्टरों और तोपखाने की मदद से मंगलवार को आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सरबकाफ शुरू किया है। इसके लिए बाजौर जिले के 16 इलाकों में अचानक तीन दिन का कर्फ्यू लगाया गया है। पाकिस्तान की सेना के आदेश पर बाजौर जिले के डिप्टी कमिश्नर ने 29 जुलाई की सुबह 5 बजे से लेकर 31 जुलाई की शाम 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

डान ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि इस दौरान लोवी मामुंड तहसील के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों ने कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में लगभग 12 अन्य घायल हो गए और लगभग 10 को जिंदा पकड़ लिया। हालांकि, सुरक्षा बलों और पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय नागरिकों ने दावा किया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़पों में अलग-अलग इलाकों में एक बच्चे समेत दो नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे और एक महिला शामिल है। लोवी मामुंड तहसील के निवासियों ने बताया कि आतंकवादियों को शरण देने के शक में सुरक्षा बलों ने कुछ घरों को भी कथित तौर पर निशाना बनाया।

इस बीच, सांसद डॉ. हमीदुर रहमान, सांसद अनवर जेब खान, सांसद मोहम्मद निसार खान, पूर्व सांसद गुल जफर खान और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सांसद मुबारकजेब खान ने इलाके में सैन्य कार्रवाई और कर्फ्यू लगाने की निंदा की। उन्होंने कर्फ्यू हटाने और सैन्य अभियान को रोकने की मांग की। डॉ. हमीदुर रहमान ने कहा, "अगर सैन्य कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वह लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। जमात-ए-इस्लामी नेता और पूर्व सीनेटर मुश्ताक अहमद खान ने सैन्य अभियान को तुरंत रोकने का आग्रह किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।