बलूचिस्तान में 9 यात्रियों की हत्या, बसों से उतारकर मारी गई गोली
क्वेटा। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 9 लोगों की हत्या कर दी है। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने बसों में सवार इन यात्रियों का अपहरण किया। उसके बाद हमलावरों ने कथित तौर पर सभी 9 लोगों को गोली मार दी।…

क्वेटा। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 9 लोगों की हत्या कर दी है। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने बसों में सवार इन यात्रियों का अपहरण किया। उसके बाद हमलावरों ने कथित तौर पर सभी 9 लोगों को गोली मार दी। बलूचिस्तान के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकई इलाके में यह घटना हुई।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ये बसें पंजाब प्रांत की ओर जा रही थीं। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने सड़क जाम कर इन बसों को रोक लिया। एन-70 राजमार्ग के पास सुर-दकई इलाके में बसों को रोका गया। हमलावरों ने कुछ यात्रियों की पहचान की और हथियार के बल पर 9 लोगों को बसों से उतार लिया। 9 लोगों का अपहरण करने के बाद हमलावरों ने बसों को जाने दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, एक यात्री ने बताया, उन्होंने 9 यात्रियों को पकड़ा था। एक बस से 7 और दूसरी बस से 2 लोगों को उतारा गया था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने उनके साथ क्या किया, लेकिन जब हम निकल रहे थे तो गोलियों की आवाज सुनी।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि यात्रियों का गुरुवार शाम बसों से अपहरण किया गया था। एक अन्य सरकारी अधिकारी नवीद आलम ने बताया कि उनके शव रात भर पहाड़ों में गोलियों के निशान के साथ मिले।
रिपोर्ट के अनुसार, झोब के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बस से अपहृत 9 लोगों की हत्या कर दी गई है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि शवों को पंजाब (पाकिस्तान) में उनके पैतृक शहरों में भेजने के लिए राखनी ले जाया जा रहा है।
किसी संगठन ने इन हत्याओं की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस घटना के पीछे अलगाववादी बलूच उग्रवादियों का हाथ माना जा रहा है, जिन्होंने कुछ समय पहले पूर्वी पंजाब प्रांत के लोगों की पहचान करके उन्हें निशाना बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
