प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील की सफल यात्रा के बाद नामीबिया रवाना
ब्रासीलिया (ब्राजील) : भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में विमान से अफ्रीकी देश नामीबिया के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री की ब्राजील की यादगार यात्रा रियो डी जेनेरियो में…

ब्रासीलिया (ब्राजील) : भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में विमान से अफ्रीकी देश नामीबिया के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री की ब्राजील की यादगार यात्रा रियो डी जेनेरियो में सफल 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा के साथ पूरी हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की।
भारत और ब्राजील आतंकवाद से निपटेंगे
विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील की यात्रा पर पत्रकारों को बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद सहमति पत्रों और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। ब्राजील के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और उनका आदान-प्रदान किया गया। ये समझौते हैं- अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने में सहयोग पर, डिजिटल परिवर्तन के लिए सफल बड़े पैमाने पर डिजिटल समाधानों के आदान-प्रदान के लिए सहयोग पर एक सहमति पत्र, अक्षय ऊर्जा में सहयोग पर सहमति पत्र। ब्रासीलिया के अलवोराडा पैलेस में मंगलवार (स्थानीय समय) को प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
खास है अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी का अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा खास है। नामीबिया की राजधानी विंडहोक में मौजूद उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया यात्रा के बाद प्रोजेक्ट चीता 2 शुरू हो सकता है। इसके अलावा भारत की नामीबिया में पाए जाने वाले क्रिटिकल मिनरल्स (अहम खनिज) में काफी रुचि है। भारत नामीबिया से यूरेनियम के निर्यात की संभावना पर भी विचार कर रहा है। नामीबिया भी भारत से कुछ रक्षा उपकरण खरीदना चाहता है। नामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया के राष्ट्रीय स्मारक हीरोज एकर पर जाकर देश के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके अलावा वे नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे। वह भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय समयानुसार प्रधानमंत्री ब्राजील से देररात करीब 2ः24 बजे नामीबिया के लिए रवाना हुए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
