प्रधानमंत्री मोदी ने विशाख रिफाइनरी की अवशेष उन्नयन सुविधा की सराहना की
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की विशाख रिफाइनरी में अवशेष उन्नयन सुविधा (रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी) के सफल कमीशनिंग की…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की विशाख रिफाइनरी में अवशेष उन्नयन सुविधा (रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी) के सफल कमीशनिंग की सराहना की है। उन्होंने इसे ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। यह सुविधा रिफाइनरी के बचे हुए भारी तेल (रेसिड्यू) को बेहतर क्वालिटी के पेट्रोल-डीजल में बदलने का काम करेगी।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साेशल मीडिया एक्स पोस्ट को रिर्पोट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधा हमारे ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों को नई गति देगी और इस क्षेत्र में हमें आत्मनिर्भर बनाएगी।
उल्लेखनीय है कि, यह अवशेष उन्नयन सुविधा रिफाइनरी मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसकी क्षमता 3.55 मिलियन टन प्रति वर्ष है और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी एलसी-मैक्स तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह सुविधा सस्ते और भारी अवशेषों को 93 प्रतिशत तक ऊंची क्वालिटी के पेट्रोल-डीजल जैसे उत्पादों में बदल सकेगी।
खास बात यह है कि इसके तीन भारी रिएक्टर पूरी तरह भारत में ही बनाए गए हैं, जो स्वदेशी तकनीक और इंजीनियरिंग की मिसाल है। इससे रिफाइनरी की उत्पादकता बढ़ेगी, मुनाफा बेहतर होगा और भारी कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता भी बढ़ जाएगी।
--------
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…
'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी
'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…
