द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ओली ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए की समीक्षा बैठक

काठमांडू : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को देश भर में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को तैयारी समिति के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सभी जिलों,…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री ओली ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए की समीक्षा बैठक

काठमांडू : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को देश भर में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को तैयारी समिति के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सभी जिलों, सभी प्रमुख स्थानों, धार्मिक एवं पर्यटकीय स्थलों, विश्व संपदा स्थानों पर योग दिवस पर एक साथ कार्यक्रम करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री ओली ने आग्रह किया कि चूंकि नेपाल योग और ज्ञान की भूमि है, इसलिए योग को एक जीवन शैली के रूप में विकसित किया जाना चाहिए और कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए "स्वस्थ नेपाल अभियान" से जोड़ा जाना चाहिए।

नेपाल सरकार की तरफ से काठमांडू के राजदरबार के सामने मुख्य कार्यक्रम होता है, जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री शामिल होते हैं। इसी तरह काठमांडू के ही पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभू, बौद्ध स्तूप के साथ ही लुंबिनी में, जनकपुर के जानकी मंदिर परिसर में, माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में, मुक्तिनाथ मंदिर प्रांगण में भी योग दिवस पर कार्यक्रम होता है। इसके अलावा देश के सभी जिला मुख्यालय में भी इसका आयोजन किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।