पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाडी का पुणे में निधन
पुणे : पूर्व केंद्रीयमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का पुणे में आज तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे…

पुणे : पूर्व केंद्रीयमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का पुणे में आज तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह यहां कुछ समय से भर्ती थे। सुरेश कलमाडी के पार्थिव शरीर को दोपहर दो बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा दोपहर 3ः30 बजे नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि पहुंचेगी।
कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। उन्होंने राजनीति में आने से पहले भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में सेवा दी और 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्धों में हिस्सा लिया। राजनीति में आने के बाद नरसिम्हा राव सरकार में रेल राज्यमंत्री बने और रेल बजट पेश किया।
वह लंबे समय तक भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे और 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन समिति के चेयरमैन थे। पुणे में राष्ट्रीय खेल, कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स जैसे आयोजन करवाए और पुणे फेस्टिवल शुरू किया। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में भी घिरे।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…
'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी
'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…
