द इंडियन व्यू

पीडब्ल्यूएल नीलामी में महिला पहलवानों का दबदबा, युई सुसाकी पर रिकॉर्ड बोली

नई दिल्ली : प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 की खिलाड़ी नीलामी में महिला पहलवानों ने जबरदस्त छाप छोड़ी। इस नीलामी की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं जापान की स्टार पहलवान और टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी, जिन्हें…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
2 min read
पीडब्ल्यूएल नीलामी में महिला पहलवानों का दबदबा, युई सुसाकी पर रिकॉर्ड बोली

नई दिल्ली : प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 की खिलाड़ी नीलामी में महिला पहलवानों ने जबरदस्त छाप छोड़ी। इस नीलामी की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं जापान की स्टार पहलवान और टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी, जिन्हें हरियाणा थंडर्स ने रिकॉर्ड 60 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। यह अब तक की पीडब्ल्यूएल नीलामी में किसी महिला पहलवान के लिए सबसे बड़ी राशि है।

 

महिलाओं की 53 किग्रा भार वर्ग में विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता भारत की अंतिम पंघाल को यूपी डोमिनेटर्स ने 52 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, महिलाओं की 62 किग्रा श्रेणी में प्यूर्टो रिको की एना गोडिनेज को पंजाब रॉयल्स ने 46 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने महिलाओं की 76 किग्रा श्रेणी में अजरबैजान की अनास्तासिया अलपायेवा को 27 लाख रुपये में खरीदा।

 

नीलामी में कैटेगरी ए+ (मार्की) के सभी पहलवानों की बेस प्राइस 18 लाख रुपये रखी गई थी, लेकिन कई खिलाड़ियों पर बोली इससे कहीं अधिक गई। पुरुष वर्ग में भी बड़े सौदे देखने को मिले, जहां पोलैंड के रॉबर्ट बारन को महाराष्ट्र केसरी ने 55 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत को टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल ने 51 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने अजरबैजान के तुरान बायरामोव को जोड़ा, जबकि यूपी डोमिनेटर्स ने मिखाइलोव वासिल और आर्मन आंद्रेएस्यान को टीम में शामिल कर अपनी मजबूती बढ़ाई।

 

पीडब्ल्यूएल 2026 की नीलामी प्रक्रिया अभी जारी है। खिलाड़ियों को चार श्रेणियों — ए+ (मार्की), ए, बी और सी — में बांटा गया है, जिनकी बेस प्राइस क्रमशः 18 लाख, 12 लाख, 8 लाख और 3 लाख रुपये तय की गई है। लीग का कुल पर्स 12 करोड़ रुपये का है, जिसमें छह फ्रेंचाइज़ियों को 2-2 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। टीमें नौ भार वर्गों (पांच पुरुष और चार महिला) में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

 

हर टीम को 9 से 12 पहलवानों का स्क्वॉड बनाना होगा, जिसमें चार विदेशी खिलाड़ी (दो पुरुष और दो महिला) शामिल होना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रत्येक टीम में कम से कम एक कैटेगरी सी का पहलवान होना जरूरी होगा। आने वाले राउंड्स में नीलामी और तेज होने की उम्मीद है, जहां फ्रेंचाइज़ियां पीडब्ल्यूएल 2026 के लिए अपनी टीमों को अंतिम रूप देंगी।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…