पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, वहीं आयुष मंत्री ने मीराबाई चानू के लिए की अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश
इंडियन व्यू टीम/ नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 39 पदकों के साथ स्वदेश लौट रहे भारतीय दल को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स (X) पर पोस्ट…

इंडियन व्यू टीम/ नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 39 पदकों के साथ स्वदेश लौट रहे भारतीय दल को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है। मुझे खुशी है कि भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीते हैं"। उन्होंने एथलीटों के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।
खेल जगत से जुड़ी एक अन्य बड़ी खबर में, केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) को 'अर्जुन पुरस्कार' (Arjuna Award) दिए जाने की आधिकारिक सिफारिश की है। श्री जाधव ने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर कहा है कि चानू का हालिया प्रदर्शन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उन्हें योग्य बनाता है।
मीराबाई चानू ने ग्लासगो में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी स्वर्ण पदकों की 'हैट्रिक' (लगातार तीन बार) पूरी की है। खेल मंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया गया है कि हालांकि चानू को खेल रत्न (Khel Ratna) और पद्म श्री जैसे सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं, लेकिन उनका बचपन का सपना अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करना था, जो अब तक अधूरा है। इस सिफारिश के बाद खेल मंत्रालय अर्जुन पुरस्कार समिति के सामने उनके नाम पर विचार कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
