पाकिस्तान में राष्ट्रपति जरदारी से इस्तीफा मांगने की चर्चा को गृहमंत्री नकवी ने बताया अफवाह
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में कई दिन से यह चर्चा है कि संघीय सरकार ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से इस्तीफा मांगा है। इस पर चुप्पी साधे शहबाज सरकार ने आज पहली बार मुंह खोला। सफाई देने के लिए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को सामने…

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में कई दिन से यह चर्चा है कि संघीय सरकार ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से इस्तीफा मांगा है। इस पर चुप्पी साधे शहबाज सरकार ने आज पहली बार मुंह खोला। सफाई देने के लिए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को सामने किया गया। नकवी ने कहा कि यह मात्र अफवाह है।
डॉन अखबार की खबर के अनुसार नकवी ने 'एक्स' पोस्ट के माध्यम से संघीय सरकार का पक्ष सामने रखा। उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख को निशाना बनाकर चलाए जा रहे इस दुर्भावनापूर्ण अभियान के पीछे कौन है, इसकी हमें पूरी जानकारी है।"
उन्होंने लिखा, "मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि राष्ट्रपति से इस्तीफा मांगे जाने या सेना प्रमुख के राष्ट्रपति पद संभालने की इच्छा रखने के बारे में न तो कोई चर्चा हुई है और न ही ऐसा कोई विचार है।" मंत्री नकवी ने कहा, "पाकिस्तान के राष्ट्रपति के सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ मज़बूत और सम्मानजनक संबंध हैं।"
गृहमंत्री नकवी ने राष्ट्रपति जरदारी के हवाले से कहा, "मैं स्पष्ट रूप से जानता हूं कि ये झूठ कौन फैला रहा है, वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और इस दुष्प्रचार से किसे फायदा हो रहा है।" नकवी ने कहा कि सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल असीम मुनीर का एकमात्र ध्यान पाकिस्तान की मजबूती और स्थिरता पर है। इस कहानी में शामिल लोग शत्रुतापूर्ण विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर जो चाहें करें। जहां तक सरकार की बात है, तो हम पाकिस्तान को फिर से मजबूत बनाने के लिए जो भी जरूरी होगा, करेंगे।
सनद रहे, मई में राष्ट्रपति जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज ने भारत के साथ हालिया संघर्ष के बाद सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर को औपचारिक रूप से फील्ड मार्शल के पद से सम्मानित किया है। इसके बाद मुनीर ने दिए गए रात्रिभोज में भारत के खिलाफ मार्का-ए-हक के लिए संघीय सरकार की सराहना की। पिछले साल मई में सेना प्रमुख मुनीर और राष्ट्रपति जरदारी ने मुल्क के एक विशिष्ट राजनीतिक दल पर राजनीतिक हितों के लिए सेना पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार देते हुए चिंता व्यक्त की थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
