पाकिस्तान में इमरान की पार्टी सड़कों पर उतरी, जेल से रिहाई के लिए 'करो या मरो' आंदोलन शुरू
लाहौर : पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू हो चुका है। कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर चुके हैं। पीटीआई के प्रमुख नेता और खैबर…

लाहौर : पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू हो चुका है। कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर चुके हैं। पीटीआई के प्रमुख नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने मौजूदा शासकों के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन को 'करो या मरो' करार दिया है।
पाकिस्तान टुडे अखबार की खबर के अनुसार गंडापुर ने लाहौर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें 90 दिनों में तय करना होगा कि राजनीति करनी है या नहीं। हमारे सामने आज करो या मरो जैसी स्थिति है।" संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ पार्टी के प्रमुख नेता सलमान अकरम राजा भी मौजूद थे। गंडापुर ने कहा कि पार्टी का आंदोलन 5 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान इमरान खान की रिहाई के लिए सरकार की नाक में दम कर दिया जाएगा।
इससे पहले भी मुल्क में इमरान की रिहाई के लिए पार्टी आंदोलन कर चुकी है। पिछले साल आंदोलन के दौरान 9 मई को जमकर बवाल हुआ था। नवंबर, 2024 के इस्लामाबाद विरोध प्रदर्शन की जांच के लिए तो न्यायिक आयोग का गठन भी किया जा चुका है। इमरान खान को 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था। इस समय पीटीआई का तत्कालीन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली वर्तमान गठबंधन सरकार के साथ टकराव चल रहा है। इमरान के अलावा पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी, यास्मीन राशिद, एजाज चौधरी आदि काफी समय से जेल में बंद हैं।
जेल में बंद इन नेताओं ने सरकार से कई मर्बता बातचीत की मांग की। इसके बाद सरकार ने भी बातचीत की पहल की। मगर बात नहीं बनी। इससे निराश इमरान खान ने कुछ दिन पहले कहा था, "अब किसी से भी कोई बातचीत नहीं होगी। सिर्फ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन होगा।" गंडापुर ने कहा कि हम पार्टी संस्थापक की तकरीर पर पाकिस्तान के लोगों के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। पीटीआई खिलाफ फासीवादी अभियान चलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
