द इंडियन व्यू

पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में मंगलवार को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आठ आतंकवादियों को मार गिराया। इनका संबंध फितना अल-खवारिज…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में मंगलवार को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आठ आतंकवादियों को मार गिराया। इनका संबंध फितना अल-खवारिज संगठन से बताया गया है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पहले ललकारा। उनपर इसका असर पड़ता न देख सुरक्षाबलों ने लोवी मामुंड तहसील के पास आठों को ढेर कर दिया। लोवी मामुंड तहसील पहाड़ी और आदिवासी इलाका है। सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

स्थानीय निवासियों ने इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच झड़पों की पुष्टि की है। ग्रामीणों के अनुसार, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कई घंटों तक चली झड़पों में एक बच्चा घायल हो गया। उसकी पहचान अब्दुर रऊफ के बेटे मुहम्मद खान के रूप में हुई है। उसे पहले लारखोलोजो अस्पताल ले जाया गया और बाद में जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने दो जुलाई को बाजोर जिले के खार तहसील के सादिकाबाद इलाके में एक सरकारी वाहन को बम से उड़ा दिया था। इसमें नवागई के सहायक आयुक्त फैसल इस्माइल और तहसीलदार अब्दुल वकील खान सहित पांच लोग मारे गए थे और चार पुलिसकर्मियों सहित 17 अन्य घायल हो गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।