द इंडियन व्यू

पाकिस्तान के पेशावर में चार आतंकी मारे गए

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को आतंकवाद रोधी विभाग (काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट) के खुफिया अभियान में चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। आतंकवाद रोधी विभाग के पेशावर रीजन के जवानों ने मिराकचोरी के मेहर गुल…

Ragwendra P Singh
August 28, 2026
1 min read
पाकिस्तान के पेशावर में चार आतंकी मारे गए

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को आतंकवाद रोधी विभाग (काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट) के खुफिया अभियान में चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। आतंकवाद रोधी विभाग के पेशावर रीजन के जवानों ने मिराकचोरी के मेहर गुल काले कब्रिस्तान में हुई मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया।दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मौके से तीन कलाश्निकोव, एक पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, सात मैगजीन और अनेक कारतूस बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान अफगानिस्तान के नंगरहार के रहने वाले अब्दुल गनी के बेटे सैयद वली के तौर पर हुई है। उसके पास से एक अफगान शरणार्थी कार्ड भी बरामद किया गया।माना जा रहा है कि संदिग्ध सैयद वली उन तीन आत्मघाती हमलावरों में शामिल था जो अफगानिस्तान से पाकिस्तान में दाखिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी करते हुए भागने वाले अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।