द इंडियन व्यू

परंपरा और गर्व की पहचान, Maharashtra Day 2025 पर जानें मराठी गहनों की चमक के बारे में

Maharashtra Day 2025: हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इसी दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था. यह दिन न केवल राज्य की राजनीतिक उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी…

Ragwendra P Singh
April 30, 2025
2 min read
परंपरा और गर्व की पहचान, Maharashtra Day 2025 पर जानें मराठी गहनों की चमक के बारे में

Maharashtra Day 2025: हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इसी दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था. यह दिन न केवल राज्य की राजनीतिक उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी उत्सव है. इस अवसर पर, पारंपरिक मराठी गहनों का महत्व और भी बढ़ जाता है, जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं. तो आइए इस शुभ अवसर पर  गाइड में जानते हैं महाराष्ट्र के पारंपरिक गहनों के बारे में. 

महाराष्ट्र दिवस का महत्व

महाराष्ट्र दिवस, जिसे 'महाराष्ट्र दिन' भी कहा जाता है, 1 मई को मनाया जाता है. इस दिन 1960 में बॉम्बे राज्य का विभाजन होकर महाराष्ट्र और गुजरात दो अलग-अलग राज्य बने. इस दिन को राज्य की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. उत्सव के इस दिन में पारंपरिक मराठी गहनों की विविधता भी देखने को मिलती है. महाराष्ट्र की महिलाएं Traditional Maharashtrian Jewellery के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हैं. आइए, इस उपलक्ष्य पर कुछ प्रमुख मराठी गहनों के बारे में जानते हैं.

1. कोल्हापुरी साज (Kolhapuri Saaj Necklace)

Unisex Kolhapuri Saaj

यह हार 21 पेंडेंट्स से बना होता है, जिनमें से 10 भगवान विष्णु के दशावतार, 8 अष्टमंगल, 2 रत्न जड़े पेंडेंट्स और एक तावीज शामिल होता है. Kolhapuri Saaj Necklace को आप साड़ी और सूट दोनों के साथ पेयर कर सकती हैं. 

2. लक्ष्मी हार (Lakshmi Haar)

Lakshmi Haar

इसे 'पुतली हार' भी कहा जाता है, जिसमें देवी लक्ष्मी की आकृति वाले सोने के सिक्के जुड़े होते हैं. ट्रेडिशनल मौकों पर कैरी करने के लिए यह अच्छा ज्वेलरी है. इसे मराठी महिलाएं ज्यादातर ऑकेजन पर कैरी करना पसंद करती हैं. 

3. नथ (Marathi Nath Nose Ring)

Marathi Nath Nose Ring

मराठी नथ एक विशेष प्रकार की नाक की बाली होती है, जो मोती और रत्नों से सजी होती है. इसमें ढेर सारे डिजाइन देखने को मिलते हैं. मराठी नथ महाराष्ट्र के पहनावे की पारंपरिक और अनूठी पहचान है. 

4. चूड़ियां (Marathi Chooda Bangles)

Marathi Chooda Bangles

मराठी दुल्हनें हरे रंग की कांच की चूड़ियां पहनती हैं, जिन्हें 'चूड़ा' कहा जाता है. इनके साथ पतली सोने की चूड़ियां 'पाटल्या' और मोटी सोने की चूड़ियां 'तोड़े' भी पहनी जाती हैं. 

5. अंबाडा (Ambada Hair Ornament)

Ambada Hair Ornament

यह बालों में लगाने वाला आभूषण होता है, जो विशेष रूप से पारंपरिक अवसरों पर पहना जाता है. इसमें इनदिनों मॉडर्न डिजाइन भी आ रहे हैं, जिसे लड़कियां कैरी कर रही हैं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

खाली चम्‍मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्‍स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...

नई दिल्‍ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्‍स की समस्‍या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्‍हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्‍हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्‍यों…

सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम

अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…

मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी

नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…

आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें

नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…