द इंडियन व्यू

सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम

अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…

Ragwendra P Singh
August 2, 2025
2 min read
सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम

अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और सोच-विचार कर तय करने चाहिए. इन्हें सही तरीके से प्लान करने से आपकी प्रोडक्टिविटी तो बढ़ेगी ही इससे आपको महसूस भी अच्छा होगा. सुबह की कुछ आदतें आप में ऐसे बदलाव ला सकते हैं, जिनसे आपका जीवन और बेहतर हो जाएगा. आइए आपको बताते हैं. 

हाइड्रेशन 

7 से 8 घंटे की नींद के बाद हमारा शरीरी डिहाइड्रेट हो जाता है. इसके लिए जरूरी है कि आप सुबह उठने पर सबसे पहले पानी का सेवन करें. इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है. इसके साथ ही बॉडी डिटॉक्स भी होती है. अगर आप सुबह खाली पेट पानी पी लेते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म रेट भी काफी हद तक बढ़ता है.

स्मार्ट फोन से दूरी 

सुबह उठते ही स्मार्ट फोन या लैपटॉप चलाने से आपकी प्रोडक्टिविटी घट सकती है. इसके कारण स्ट्रेस हो सकता है और आपके दिमाग के न्यूरोट्रांस्मिटर्स में भी बदलाव हो सकता है. इसलिए सुबह उठने के तुरंत बाद इन गैजेट्स से दूर रहें.

मेडिटेशन करें

मेडिटेशन आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. सुबह के समय काफी शांति होती है, जिससे मेडिटेशन में कोई बाधा नहीं आती और आप अच्छे से फोकस कर पाते हैं.

एक्सरसाइज करें

सुबह की खुली हवा में हरे घास या घर की छत पर एक्सरसाइज जरूर करें. ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य अच्छा रहता है. साथ ही, प्राकृतिक जगहों पर समय बिताने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

गोल सेट करें

अपने दिन को प्लान करने से, काम पूरा करने में मदद मिलती है. इससे आपको समझ आता है कि कौन-सा काम ज्यादा जरूरी है. ऐसा करने से आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पाएंगे.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

खाली चम्‍मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्‍स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...

नई दिल्‍ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्‍स की समस्‍या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्‍हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्‍हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्‍यों…

मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी

नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…

आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें

नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को क्यों होती है सांस लेने में तकलीफ? यहां जानिए कैसे करें बचाव

Pregnancy Tips: गर्भावस्था हर महिला के लिए एक खूबसूरत पल होता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक समस्या सांस लेने में तकलीफ है. गर्भावस्था के…