द इंडियन व्यू

खाली चम्‍मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्‍स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...

नई दिल्‍ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्‍स की समस्‍या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्‍हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्‍हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्‍यों…

Ragwendra P Singh
September 27, 2025
2 min read
खाली चम्‍मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्‍स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...

नई दिल्‍ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्‍स की समस्‍या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्‍हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्‍हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है.

क्‍यों पड़ते हैं डार्क सर्कल
अधिक काम करने, तनाव और नींद की कमी की वजह से डार्क सर्कल्‍स पड़ जाते हैं. अगर आंखें कमजोर हो रही हों, तो भी डार्क सर्कल दिखाई देने लगते हैं. पोषण युक्‍त भोजन ना लेने, अनीमिया के कारण भी डार्क सर्कल होते हैं.

ऐसे करें दूर

 ठन्डे खीरे की स्लाइस को 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें. इससे आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की थकावट दूर होती है.

– आलू को कसकर रस निकाल लें. उस रस में कॉटन डुबोकर आंखों पर रखें. आलू आँखों के नीचे के कालेपन को दूर करने में सहायक होता है.
– सुनने में शायद अजीब लगे पर चम्मच भी डार्क सर्कल्स दूर कर सकती है. चम्मच को कुछ देर के लिए फ्रीजर में रखें. जब चम्‍मच ठंडी हो जाए, तो उसे निकालकर आंखों पर रखें. इससे आंखों को ठंडापन मिलेगा. थकावट दूर होगी.

– टी बैग्स भी डार्क सर्कल दूर करने में मददगार हैं. टी बैग को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें. अब इस टी बैग को आंखों पर रखें. ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा.
– गुलाब जल में कॉटन डुबोकर आंखों पर रखें. 15 मिनट बाद हटाएं. इससे आंखों को आराम मिलेगा और नियमित ऐसा करने से डार्क सर्कल्स कम होने लगेंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम

अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…

मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी

नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…

आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें

नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को क्यों होती है सांस लेने में तकलीफ? यहां जानिए कैसे करें बचाव

Pregnancy Tips: गर्भावस्था हर महिला के लिए एक खूबसूरत पल होता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक समस्या सांस लेने में तकलीफ है. गर्भावस्था के…