Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को क्यों होती है सांस लेने में तकलीफ? यहां जानिए कैसे करें बचाव
Pregnancy Tips: गर्भावस्था हर महिला के लिए एक खूबसूरत पल होता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक समस्या सांस लेने में तकलीफ है. गर्भावस्था के…

Pregnancy Tips: गर्भावस्था हर महिला के लिए एक खूबसूरत पल होता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक समस्या सांस लेने में तकलीफ है. गर्भावस्था के दौरान पेट में बच्चे का वजन बढ़ने से मां के शरीर पर दबाव बढ़ता है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है. आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ क्यों होती है और इसके बचाव के आसान उपाय क्या हैं...
प्रेगनेंसी में क्यों होती है सांस की दिक्कत-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे फेफड़े अधिक सक्रिय हो जाते हैं और सांस लेने की दर में बदलाव होता है. जैसे-जैसे बच्चा पेट में बढ़ता है, यह मांसपेशियों पर दबाव डालता है, जिससे सांस लेने में समस्या होती है. गर्भावस्था के दौरान शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हृदय पर अधिक दबाव पड़ता है और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है.
प्रेगनेंसी में सांस की समस्या से बचने के ये हैं उपाय-
- गर्भावस्था के दौरान जब आप बैठी हों या खड़ी हों, तो अपनी पीठ सीधी और कंधे पीछे की ओर रखने की कोशिश करें. इससे आपके फेफड़ों को अधिक जगह मिलेगी और सांस लेना आसान होगा.
- सोते समय अपने सिर के नीचे एक या दो तकिए जरूर रखें, जिससे सिर जितना संभव हो उतना ऊपर रहे. इससे दबाव कम होगा और नींद के दौरान सांस लेना आसान हो जाएगा.
- गर्भावस्था के दौरान आप स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार वॉकिंग या स्ट्रेचिंग योगा कर सकती हैं. इससे फेफड़ों की क्षमता मजबूत होती है और सांस फूलने की समस्या कम होती है.
- गर्भावस्था के दौरान सीढ़ियां चढ़ना, भारी सामान उठाना या तेज चलना सांस की दिक्कत बढ़ा सकता है. ऐसे में खुद को आराम दें और जरूरत पड़ने पर काम में लगे लोगों की मदद लें.
सम्बंधित ख़बरें
खाली चम्मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...
नई दिल्ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्यों…
सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम
अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…
मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी
नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…
आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें
नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…
