द इंडियन व्यू

आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें

नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
2 min read
आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें

नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत तो नहीं हैं और हैं तो कैसे इससे पीछा छुड़ा सकते हैं?

इस फेक स्लीप का कनेक्शन लीकर यानी शराब से भी है। एक्सपर्ट दावा करते हैं कि जो लोग ये कहते हैं कि शराब पीकर उन्हें अच्छी नींद आती है, दरअसल, वो भ्रम का शिकार होते हैं।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने इसे लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट में बड़ी बात कही है। उनके अनुसार, शराब पीने के बाद आप सोते नहीं, बल्कि बेहोश होते हैं। कहती हैं, “शराब पीकर सोने से आपकी रैपिड आई मोमेंट (आरईएम) बढ़ती है, जो नींद को कम करती है। यह आपकी सर्कैडियन लय, जिसे आंतरिक घड़ी कहते हैं, के चक्र को भी छोटा करती है। यह तब होता है जब शराब का असर आधी रात के बाद कम होने लगता है।

स्लीप फाउंडेशन प्रोफाइल की रिसर्च भी बताती है कि शराब का नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सोने से पहले शराब पीने से आपकी नींद खराब हो सकती है और अगले दिन आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। नियमित रूप से शाम या रात को शराब पीने वाले 90 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्हें नींद से संबंधित समस्या है और सुबह उठने के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आपका कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, परिणामस्वरूप आपकी नींद सुबह 3-4 बजे तक ही खुल जाती है। यही नहीं, मान लीजिए आपने 6-7 घंटे की नींद ले ली, तो भी अगले दिन उठने के बाद आप थके हुए, चिड़चिड़े, सुस्त महसूस करेंगे। पानी की कमी शरीर में होगी, वो अलग। ऐसा इसलिए क्योंकि आप भले ही सो जाएं, लेकिन आपका शरीर नहीं सो पाता। आपकी यह कंडिशन अगले दिन फिर से ड्रिंक लेने के लिए उकसाएगी ताकि आप आज रात बेहतर नींद ले सकें और इस तरह से चक्र शुरू होता है। भ्रम या फेक स्लीप का, वास्तव में शराब बेहतर नींद लेने में मददगार नहीं होता है। ऐसे में विशेषज्ञ शराब से परहेज की सलाह देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

खाली चम्‍मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्‍स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...

नई दिल्‍ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्‍स की समस्‍या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्‍हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्‍हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्‍यों…

सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम

अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…

मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी

नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को क्यों होती है सांस लेने में तकलीफ? यहां जानिए कैसे करें बचाव

Pregnancy Tips: गर्भावस्था हर महिला के लिए एक खूबसूरत पल होता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक समस्या सांस लेने में तकलीफ है. गर्भावस्था के…