पतंजलि जमीन घोटालाः पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल बयान दर्ज कराने विशेष अदालत पहुंचे
काठमांडू : पतंजलि ट्रस्ट जमीन घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से आरोपित बनाए गए नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल बुधवार को विशेष अदालत में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे हैं। बयान पूरा होने के बाद उनकी…

काठमांडू : पतंजलि ट्रस्ट जमीन घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से आरोपित बनाए गए नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल बुधवार को विशेष अदालत में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे हैं। बयान पूरा होने के बाद उनकी जमानत पर आज ही सुनवाई हो सकती है।
पतंजलि ट्रस्ट के नाम पर सरकारी जमीन को सस्ते दामों में देने और उसे बेच कर मोटा मुनाफा कमाने के आरोप में नीतिगत निर्णय करने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपित बनाया है। आज इस मामले की पहली सुनवाई हो रही है जिसमें वो अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री को विशेष अदालत में सरकारी वकील के समक्ष अपना बयान देना होगा। उनके खिलाफ दायर चार्जशीट के आरोपों को लेकर उनसे सवाल-जवाब किया जाएगा।
माधव नेपाल के साथ विशेष अदालत पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद बंदी ने कहा कि सरकारी वकील के समक्ष अगर आज बयान पूरा हो गया तो उनकी जमानत को लेकर भी आज ही विशेष अदालत में बहस की जाएगी।
गोविंद बंदी ने कहा कि बयान के आधार पर अदालत यह तय करेगी कि पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल को न्यायिक हिरासत में भेजना है या फिर वो जमानत पर रह कर भी अपना मुकदमा लड़ सकते हैं।
विशेष अदालत के भीतर पूर्व प्रधानमंत्री बयान दर्ज करवा रहे हैं, वहीं उनके सैकड़ों समर्थक अदालत के बाहर जमा हुए हैं। भीड़ को देखते हुए अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
