नेपाल में सुरंगों में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए भारत ने भेजी टीम, 10 टन राहत सामग्री भी पहुंची
काठमांडू : नेपाल में भोटेकोसी नदी में आई बाढ़ के कारण रसुवा जिले में जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए भारत ने राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए एक विशेष तकनीकी टीम नेपाल भेजी…

काठमांडू : नेपाल में भोटेकोसी नदी में आई बाढ़ के कारण रसुवा जिले में जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए भारत ने राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए एक विशेष तकनीकी टीम नेपाल भेजी है। टीम के साथ जरूरी तकनीकी उपकरण और राहत सामग्री भी नेपाल पहुंचाई गई है।भारत से भेजी गई टीम और तकनीकी सामग्री काठमांडू पहुंचने के बाद भारतीय दूतावास ने इसे नेपाल सरकार को सौंप दिया। नेपाल सरकार के आग्रह पर भारत ने यह विशेषज्ञ टीम और आवश्यक उपकरण भेजे हैं।भोटेकोसी नदी में आई बाढ़ के बाद रसुवा के विभिन्न इलाकों में स्थित जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में मौजूद कर्मचारियों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में राहत एवं बचाव दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए नेपाल ने भारत से तकनीकी सहायता मांगी थी।भारत की ओर से भेजी गई टीम सुरंगों में बचाव अभियान के लिए आवश्यक तकनीकी विशेषज्ञता और उपकरणों के साथ नेपाल पहुंची है। साथ ही नेपाल के लिए करीब 10 टन राहत सामग्री भी भेजी है। यह सामग्री प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।इससे पहले भी भारत दो बार राहत सामग्री लेकर विमान नेपाल भेज चुका है। भारत की ओर से अब तक कुल 57.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई जा चुकी है।भारत की ओर से लगातार भेजी जा रही राहत सामग्री और तकनीकी सहायता का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान को गति देना और संकट में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाना है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
