नेपाल में विनाशकारी बाढ़, 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता
काठमांडू : नेपाल में रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी है। बुधवार मध्य रात्रि तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 123 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता…

काठमांडू : नेपाल में रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी है। बुधवार मध्य रात्रि तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 123 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।मरने वालों का शव नेपाल के चीन के सीमावर्ती जिलों से लेकर भारतीय सीमा से सटे इलाकों तक में पाया गया है। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक जो रसुवा जिला सबसे अधिक प्रभावित है वहां सिर्फ 1 शव बरामद हुआ है जबकि भारतीय सीमा से सटे चितवन के नारायणी नदी से 64 शव बरामद किए गए हैं।इसके अलावा गोरखा जिले से 19, धादिंग जिले से 18, नुवाकोट से 11, तनहु से 9 तथा नवलपरासी जिले से 1 शव बरामद किया जा चुका है। नवलपरासी भी भारत की सीमा से सटा हुआ इलाका है।सरकारी विवरण के मुताबिक अब तक 245 स्थानीय लोगों के संपर्कविहीन होने की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन कार्यालय से प्राप्त हुई है। इसके अलावा नेपाल पुलिस के 26 जवान, नेपाली सेना के 22 जवान और सशस्त्र प्रहरी बल के 13 जवान लापता बताए गए हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 384 पर्यटक भी संपर्क विहीन बताए जा रहे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि लापता पर्यटकों में 139 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा से 37 पर्यटक भारतीय मूल के एनआरआई भी लापता बताए गए हैं।गृह मंत्रालय के जानकारी के मुताबिक घायलों में से 75 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को काठमांडू और आसपास के जिलों के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।बचाव अभियान के दौरान अब तक 216 लोगों को जीवित बचाया गया है। इनमें 123 लोगों का हेलीकॉप्टर के जरिए और 93 लोगों का स्थलीय माध्यम से उद्धार किया गया।बाढ़ के कारण कई क्षेत्र का परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क बाधित हो गया है। इसी तरह 40 किमी तक का हाइवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।प्रशासन, सुरक्षा निकायों और राहत-बचाव टीमों की ओर से लापता लोगों की तलाश तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं उद्धार कार्य जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
