द इंडियन व्यू

नेपाल में भीषण आपदा पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का संदेश- यह समय बेहद संवेदनशील

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने रसुवा की भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ से हुई भारी जन-धन की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
3 min read
नेपाल में भीषण आपदा पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का संदेश- यह समय बेहद संवेदनशील

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने रसुवा की भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ से हुई भारी जन-धन की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि बाढ़ की खबर मिलते ही सरकार ने बिना देर किए अपने सभी उपलब्ध संसाधनों और तंत्रों को बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान में लगा दिया। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन प्राधिकरण की आपात बैठक के बाद राष्ट्रीय परिषद और मंत्रिपरिषद की बैठक भी हुई, जिसमें बचाव, खोज और राहत कार्यों को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस अभियान में जुटीप्रधानमंत्री के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान बचाने और लापता लोगों की तलाश के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें तत्काल तैनात की गई हैं। नेपाली सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से अब तक 250 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें घायल लोगों को तत्काल काठमांडू लाकर उपचार शुरू किया गया है। शाह ने कहा कि फिलहाल सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना, लापता लोगों की तलाश करना और प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित रखना है।वीर अस्पताल और ट्रमा सेंटर में 100 बेड आरक्षितघायलों के सुगम और निःशुल्क उपचार के लिए काठमांडू के वीर अस्पताल और राष्ट्रीय ट्रमा सेंटर में 100 बेड आरक्षित किए गए हैं। काठमांडू घाटी के अन्य बड़े अस्पतालों को भी किसी भी समय घायलों के उपचार के लिए तैयार रखा गया है। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजकर घायलों के उद्धार और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय ट्रमा सेंटर और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से डॉक्टरों सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई हैं। इसके अलावा नेपाल स्काउट और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) समेत विभिन्न संस्थाओं की ओर से डॉक्टर, बचावकर्मी और स्वास्थ्य सामग्री भी भेजी गई है।भोजन, पानी और अस्थायी आवास की व्यवस्थाप्रधानमंत्री ने बताया कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा, दवाइयों और रक्त की कमी न हो, इसके लिए रक्तसंचार केंद्र, बागमती और गंडकी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालयों, नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब और नेपाल स्काउट सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में नुवाकोट का विदुर, रसुवा के उत्तरगया और गोसाइँकुण्ड, धादिङ के गजुरी, गल्छी, बेनीघाट, त्रिपुरासुन्दरी और सिद्धलेख तथा गोरखा के शहीद लखन और गण्डकी गांवपालिका शामिल हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों के पीड़ित परिवारों तक तत्काल खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अस्थायी आवास पहुंचाने का आश्वासन दिया है।रातभर जारी रहेगा बचाव अभियानप्रधानमंत्री शाह ने कहा कि बाढ़ में लापता लोगों की तलाश और तेज की जाएगी तथा घायलों और बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत विवरण संकलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान बुधवार रातभर भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, बिजली और पेयजल परियोजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण किया जाएगा और विस्थापित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पुनः बसाया जाएगा।प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में वे अकेले नहीं हैं और राज्य अपने सभी साधनों एवं संसाधनों के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों के उद्धार, उपचार, भोजन और आवास की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। शाह ने सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों, युवा स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से भी सरकार के राहत एवं बचाव अभियान में अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।