नेपाल में दाऊद का 'वजीर' यूनुस खौफ में, जमानत मिली, कहा-नहीं जाना जेल से बाहर
काठमांडू : नेपाल में अंडर वर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का 'वजीर' यूनुस अंसारी खौफ में है। उसे आशंका है कि जेल से बाहर आने पर उस पर हमला हो सकता है। काठमांडू जिला अदालत ने गैर कानूनी रूप से संपत्ति अर्जित करने के मामले में…

काठमांडू : नेपाल में अंडर वर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का 'वजीर' यूनुस अंसारी खौफ में है। उसे आशंका है कि जेल से बाहर आने पर उस पर हमला हो सकता है। काठमांडू जिला अदालत ने गैर कानूनी रूप से संपत्ति अर्जित करने के मामले में अंसारी को 15 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मगर उसने जेल से बाहर आने पर इनकार कर दिया है।
नेपाल में जाली भारतीय करेंसी नेटवर्क केस में 7 साल जेल की सजा काट कर हाल ही में रिहा होने वाले अंसारी को पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से 10 करोड़ रुपये नेपाल में लाने और एक टीवी चैनल में इन्वेस्ट करने के आरोप में उसे दोबारा हिरासत में लिया गया था। जिला अदालत ने उसे सोमवार को जमानत प्रदान की।
केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो की जिला अदालत में दाखिल चार्जशीट में अंसारी पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने, आईएसआई के इशारे में जाली भारतीय नोट का कारोबार करने और पाकिस्तान से 10 करोड़ रुपये अवैध तरीके से नेपाल लाने का आरोप लगाया है। ब्यूरो का कहना है कि अंसारी ने काली कमाई नेपाल के नेशनल टीवी न्यूज चैनल में इन्वेस्ट की है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
