द इंडियन व्यू

नेपाल और चीन को जोड़ने वाला वाला पुल बाढ़ में बहा

काठमांडू : चीन में बीती रात को आई बाढ़ के कारण नेपाल के सीमा क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। नेपाल और चीन के बीच रहे एकमात्र व्यापारिक नाका रसुवागढ़ी और चीन को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बह गया है। चीन से नेपाल के लिए…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
नेपाल और चीन को जोड़ने वाला वाला पुल बाढ़ में बहा

काठमांडू : चीन में बीती रात को आई बाढ़ के कारण नेपाल के सीमा क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। नेपाल और चीन के बीच रहे एकमात्र व्यापारिक नाका रसुवागढ़ी और चीन को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बह गया है।

चीन से नेपाल के लिए निर्यात किए गए सैकड़ों इलेक्ट्रिक व्हीकल गाड़ियां पानी में बह गई हैं। सामान से लदा कंटेनर नदी में बहता हुआ दिख रहा है। सीमा पर खड़े कई ट्रक भी पानी में डूब गए हैं जिसके कारण उसमें रखा सामान के खराब होने की संभावना अधिक है। इस बाढ़ के कारण नेपाल के तरफ करीब 16 लोगों के लापता होने की खबर है।

रसुवागढ़ी के जिला प्रशासन की तरफ से काठमांडू के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को दी गई जानकारी के मुताबिक बीती रात को ड्यूटी पर रहे नेपाल पुलिस के 3 जवान, 3 कंटेनर ड्राइवर, 6 नेपाली कामदार और 4 चीनी कामदार लापता बताए जा रहे हैं।

आज सुबह से ही नेपाली सेना राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। नेपाली सेना ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुछ लोगों को बचाया भी है। बाढ़ में फंसे 9 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। रसुवागढ़ी जिला प्रशासन के मुताबिक मानवीय क्षति और अधिक हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।