द इंडियन व्यू

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, दोनों ने ईरान पर हमले का जश्न मनाया

वाशिंगटन : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सोमवार रात यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डिनर में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने ईरान पर हमले का जश्न मनाया। व्हाइट हाउस में नेतन्याहू ने…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, दोनों ने ईरान पर हमले का जश्न मनाया

वाशिंगटन : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सोमवार रात यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डिनर में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने ईरान पर हमले का जश्न मनाया। व्हाइट हाउस में नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया किया है।

अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी न्यूज और सीबीएस न्यूज की खबर के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने डिनर से पहले पत्रकारों को संबोधित किया। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। इस दौरान नेतन्याहू ने राष्ट्रपति के शांति और सुरक्षा के प्रयासों की सराहना की। साथ ही डिनर के दौरान ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार समिति को सौंपा गया पत्र भेंट किया।

नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप एक के बाद एक क्षेत्र में शांति स्थापित कर रहे हैं। इसलिए उनका नाम नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप शांति पुरस्कार के हकदार हैं। शांति का नोबल ट्रंप को मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच 60 दिन के युद्ध विराम के प्रस्तावित समझौते पर अभी काम चल रहा है।

ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह यूक्रेन को और हथियार भेजने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान कहा कि यूक्रेन की रक्षा बहुत जरूरी है। उसे हथियार भेजने होंगे। इससे पहले दिन में प्रेस ब्रीफिंग में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे।

इस साल व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं की यह तीसरी मुलाकात है। नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में ईरान के खिलाफ हमलों के बारे में कहा, "यह एक ऐतिहासिक जीत है। इसने मध्य पूर्व का चेहरा बदल दिया है।" ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह गाजा संघर्ष को जल्द ही समाप्त होते देखना चाहते हैं।

वाशिंगटन में इजराइल के पूर्व राजदूत माइकल ओरेन ने कहा कि आने वाला समय बहुत सकारात्मक होगा। रविवार को वाशिंगटन के लिए रवाना होने से पहले नेतन्याहू ने तेल अवीव में कहा, यह मौका "साझा दुश्मन (ईरान) पर बड़ी जीत" का जश्न मनाने का है। उन्होंने कहा कि अब गाजा में लड़ाई में 60 दिनों का विराम लगेगा। गाजा में सहायता पहुंचाई जाएगी और क्षेत्र में बंधक बनाए गए शेष 50 बंधकों में से कम से कम कुछ को मुक्त कराया जाएगा। 20 बंधक अभी जीवित हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।