द इंडियन व्यू

नीट छात्रों के विरोध प्रदर्शन और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर तीन बजे जब…

Ragwendra P Singh
August 12, 2026
2 min read

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर तीन बजे जब लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने विपक्ष के हंगामे के बीच खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार-विमर्श और पारित करने का प्रस्ताव रखा। विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित हो गया।

इसके बाद अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा के लिए तैयार है और सदन इस पर चर्चा कर सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले दिन से ही गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहा था, लेकिन जब सरकार तैयार है, तो विपक्ष इससे कतरा रहा है।

 

इससे पहले, पहले स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे जब लोकसभा फिर से शुरू हुई, तो मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों से संबंधित दस्तावेज पेश किए। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजने की मंजूरी भी दे दी। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के के.सी. वेणुगोपाल ने विधेयक का विरोध किया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इसे अल्पसंख्यकों और गैर सरकारी संगठनों को निशाना बनाने के लिए लाया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्हें विधेयक के कुछ प्रावधानों के बारे में कोई आशंका है, तो उन्हें संयुक्त संसदीय समिति में विचार-विमर्श का पर्याप्त अवसर मिलेगा। श्री रिजिजू ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून का एक भी प्रावधान अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक भारत के हर समुदाय की सुरक्षा और कल्याण के लिए है। विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी जारी रखी, जिसके चलते अध्यक्ष को सदन को दोपहर 3 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

 

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।