द इंडियन व्यू

देवोलीना ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी, यूजर्स बोले- 'हमें तुम पर गर्व है गोपी बहू'

मुंबई। टीवी की गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी लगातार सोशल मीडिया के जरिए भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बार, उन्होंने पड़ोसी मुल्क को आईना दिखाते हुए एक पाकिस्तानी यूजर को करारा जवाब…

Ragwendra P Singh
May 10, 2025
2 min read
देवोलीना ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी, यूजर्स बोले- 'हमें तुम पर गर्व है गोपी बहू'

मुंबई। टीवी की गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी लगातार सोशल मीडिया के जरिए भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बार, उन्होंने पड़ोसी मुल्क को आईना दिखाते हुए एक पाकिस्तानी यूजर को करारा जवाब दिया, जिसने एक्ट्रेस को घटिया बताते हुए देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। यही नहीं, उसने एक्ट्रेस को अपने पति को छोड़ने तक की सलाह भी दे डाली।

पाकिस्तान के एक एक्स यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं सभी भारतीय निर्माताओं से विनती करता हूं कि प्लीज देवोलीना भट्टाचार्जी को कुछ काम दें। ये घर बैठे पागल हो गई हैं। हर समय वह नफरत फैला रही हैं। मुझे अफसोस है कि मैं उसका फैन था। वह बेकार, गंदी बात करने वाली और बेवकूफ हैं। इस्लाम से इतनी नफरत है तो पति को छोड़ दे अपने... अजीब, घटिया!!

पाकिस्तानी यूजर के इस पोस्ट का मुंहतोड़ जवाब देते हुए देवोलीना ने लिखा, हाहाहा...अब इनको फिक्र है मेरे काम की, जिनका खुद का कोई भरोसा नहीं। अरे जाकर अपना देश और टेरर कैंप संभालो। दो दिन में तेरी आर्मी इंटरनेशनल फंड से भीख मांगने पर आ गई है। मेरे पति की फिक्र में अपना खून मत जला, जो टेररिस्ट पाल रखे हैं अपने देश में, उनको भारत सरकार के हवाले कर दे... बेचारे परेशान हो गए हैं मुझसे।

उनके इस पोस्ट ने भारतीय एक्स यूजर्स का दिल जीत लिया। यूजर्स ने कमेंट में लिखा, हमें तुम पर गर्व है गोपी बहू, हाहाहाहाहा जो खुद भीख मांगने भारत में आते हैं, वो दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं।, इनको समझाने का कोई फायदा नहीं देवो.. इनको समझाने का मतलब भैंस के सामने बीन बजाना है।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, देवो.. मुझे दुख है कि मैं आपका फैन नहीं था लेकिन जिस तरह से आप अपने देश के लिए खड़ी हैं... आपको बधाई, दिल जीत लिया आपने।

वहीं एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, देवो, हमें आप पर गर्व है कि आप हमेशा हमारे देश के समर्थन में इतनी सक्रिय और आगे रहती हैं!

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की आज 166वीं जयंती

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की पहली दवा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 166वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जन्म 2 अगस्त…

आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु

मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…

पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति

आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…

भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…