द इंडियन व्यू

तेहरान और तेल अवीव में मिसाइल हमला, अमेरिकी लड़ाकू विमान काम तमाम कर ईरान से लौटे, ट्रंप और स्टारमर ने फोन पर की बात

तेहरान/तेल अवीव/वाशिंगटन/लंदन : अमेरिका के लड़ाकू विमान ईरान में काम तमाम कर वापस लौट गए। इस बीच आज सुबह इजराइल और तेहरान ने एक-दूसरे की सरजमीं पर मिसाइल हमला किया है। ईरान ने तेहरान में हवाई सुरक्षा चाक-चौबंद की है।…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
2 min read
तेहरान और तेल अवीव में मिसाइल हमला, अमेरिकी लड़ाकू विमान काम तमाम कर ईरान से लौटे, ट्रंप और स्टारमर ने फोन पर की बात

तेहरान/तेल अवीव/वाशिंगटन/लंदन : अमेरिका के लड़ाकू विमान ईरान में काम तमाम कर वापस लौट गए। इस बीच आज सुबह इजराइल और तेहरान ने एक-दूसरे की सरजमीं पर मिसाइल हमला किया है। ईरान ने तेहरान में हवाई सुरक्षा चाक-चौबंद की है। इजराइल में मिसाइल हमले से पहले सायरन बजने से लोग घरों से निकलकर सुरक्षित आश्रय स्थलों की तरफ चले गए। बताया गया है कि मध्य पूर्व संकट पर अमेरिका ने ब्रिटेन से बात की है।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, अर्ध-आधिकारिक ईरानी मीडिया आउटलेट मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह राजधानी तेहरान पर दोबारा हवाई सुरक्षा सक्रिय की है। इससे कुछ समय पहले ईरान ने इजराइल पर मिसाइल दागी। इसे इजराइल की हवाई सुरक्षा ने रोक दिया। इजराइली सेना का कहना है कि ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों की बौछार की है।

इजराइल की राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सेवा मैगन डेविड एडोम के प्रवक्ता ने कहा कि हॉटलाइन पर लोगों के घायल होने की कोई कॉल नहीं मिली है। एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि ईरान ने केवल एक मिसाइल दागी। उसे निष्क्रिय कर दिया गया। एक वीडियो में ईरानी मिसाइल यरुशलम के आसमान पर नजर आ रही है।

इस बीच जानकारी आ रही है कि इजराइली सेना ने तेहरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक बड़े सैन्य परिसर परचिन पर हमला किया है। उधर, ईरान में ऑपरेशन मिडनाइट हैमर पूरा करने के बाद मिसौरी में एक अमेरिकी बेस पर एक बी-2 स्टील्थ बॉम्बर को लौटते देखा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम कहा था कि ईरान के मिशन पर गए बी-2 स्टील्थ बॉम्बर पायलट सुरक्षित वापस लौट आए हैं। सनद रहे इस अभूतपूर्व अमेरिकी ऑपरेशन में सात स्टील्थ बी-2 बॉम्बर शामिल थे। कुल मिलाकर, 125 से अधिक लड़ाकू विमान शामिल थे। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की भूमिगत फोर्डो परमाणु सुविधा को नष्ट कर दिया है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि ट्रंप ने रविवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मध्य पूर्व संकट के बारे में बात की। डाउनिंग स्ट्रीट के बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले गंभीर खतरे को दोहराया। बयान में कहा गया है कि ट्रंप और स्टारमर जल्द ही आने वाले दिनों में ईरान के संपर्क में रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।