द इंडियन व्यू

तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक की घोषणा-सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत

अंकारा (तुर्किये) : तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते को तुर्किये, जॉर्डन और अन्य पड़ोसी देशों ने स्वीकार कर लिया है।…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
2 min read
तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक की घोषणा-सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत

अंकारा (तुर्किये) : तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते को तुर्किये, जॉर्डन और अन्य पड़ोसी देशों ने स्वीकार कर लिया है। बैरक सीरिया में अमेरिका के विशेष दूत भी हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की।

सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, बैरक ने ड्रूज, बेडौइन और सुन्नियों से हथियार डालने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग अन्य अल्पसंख्यकों के साथ मिलकर अपने पड़ोसियों के साथ शांति और समृद्धि में एकजुट होकर सीरियाई पहचान का निर्माण करें। उधर, सीरिया में अमेरिका के विशेष दूत बैरक की घोषणा पर अभी किसी भी पक्ष ने कोई टिप्पणी नहीं की।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को इजराइल ने सीरिया पर हवाई हमले किए थे। इजराइल ने कहा था कि वह अरब धार्मिक अल्पसंख्यक ड्रूज की रक्षा करेगा। सीरिया में तानाशाह बशर अल-असद के पतन के बाद से सरकार समर्थक बलों और ड्रूज के बीच संघर्ष में कई लोग मारे गए हैं। दमिश्क पर इजराइल के हवाई हमलों में कई सरकारी इमारतें निशाना बनीं। कम से कम तीन लोग मारे गए। एक सीरियाई टेलीविजन चैनल के एक वीडियो में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर लाइव प्रसारण में हमला दिखाया गया। इस दौरान एंकर को छुपना पड़ा।

सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने बुधवार रात स्थानीय समयानुसार कहा कि सीरियाई सेना सुवेदा से पीछे हट रही है। इसके बाद अल-शरा की सरकार ने ड्रूज गुटों के साथ नए युद्धविराम की भी घोषणा की। वहीं, अमेरिका ने बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू किए।

तुर्किये के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस मामले पर चर्चा के लिए तुर्किये के विदेशमंत्री हाकन फिदान से फोन पर बात की। रुबियो ने बुधवार रात कहा था कि संघर्ष से जुड़े सभी पक्ष स्थिति को सुलझाने के लिए सहमत हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।