द इंडियन व्यू

तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे

इस्लामाबाद : तुर्किये के विदेशमंत्री हकान फिदान आज सुबह पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। एक दिन पहले तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि फिदान रक्षामंत्री यासर गुलर के साथ 09 जुलाई को…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
1 min read
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे

इस्लामाबाद : तुर्किये के विदेशमंत्री हकान फिदान आज सुबह पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। एक दिन पहले तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि फिदान रक्षामंत्री यासर गुलर के साथ 09 जुलाई को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। फिदान ने पिछले साल मई में भी पाकिस्तान का दौरा किया था।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान में उनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान आपसी हित के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह यात्रा पाकिस्तान और तुर्किये के बीच घनिष्ठ और भाईचारे के संबंधों को दर्शाती है। यह साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी विश्वास पर आधारित है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।