द इंडियन व्यू

तमिलनाडु में डीएमके सबसे भ्रष्ट पार्टी, सत्ता से हटाकर ही रहेंगे: अमित शाह

पुदुक्कोट्टई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु राज्य में अच्छा जन-शासन देना आवश्यक है। इसलिए इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में द्रविड् मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी को सत्ता से हटाना हाेगा। केंद्रीय गृह…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
2 min read
तमिलनाडु में डीएमके सबसे भ्रष्ट पार्टी, सत्ता से हटाकर ही रहेंगे: अमित शाह

पुदुक्कोट्टई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु राज्य में अच्छा जन-शासन देना आवश्यक है। इसलिए इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में द्रविड् मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी को सत्ता से हटाना हाेगा।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुदुकोट्टई पुदुकोट्टई जिले के पॉलन नगर पल्लीटिवल्ल में आयोजित एक कार्यक्रम काे संबाेधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की यात्रा के समापन पर आयाेजित किया गया था। समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबाेधन में कहा कि तमिल भाषा में बात न कर पाने के लिए क्षमा चाहता हूँ। मोदी की अगुवाई में हम टीम बनाएंगे।

 

तमिलनाडु में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में इस अप्रैल में एक मजबूत गठबंधन सरकार बनाएंगे, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े। उन्हाेंने कहा कि राज्य में डीएमके के कुप्रबंध को समाप्त करना होगा। यह आपके हाथ में है। डीएमके सबसे भ्रष्ट पार्टी है। पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टार्लिन इस बार अपने पुत्र उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन स्टार्लिन का सपना साकार नहीं होगा। शाह ने कहा कि तमिलनाडु में इस बार एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन सरकार बनाएंगे। स्टालिन प्रचार कर रहे हैं कि एनडीए सरकार तमिल के खिलाफ है। शाह ने कहा कि माेदी सरकार ने ही आईएएस व आईपीएस परीक्षा के लिए तमिल भाषा को शामिल किया है। माेदी सरकार ने ही रेलवे स्टेशनों पर तमिल भाषा में सूचना देने का भी ऐलान किया है।

 

कार्यक्रम मे तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने डीएमके प्रशासन के भ्रष्टाचार और अन्यायों को लाेगाें के सामने उजागर किया। नैनार ने कहा कि तमिलनाडु के लोग अब सरकार में बदलाव चाहते हैं।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री एल. केंद्रीय मंत्री मुरुगन के अलावा तमिलनाडु भाजपा के वरिष्ठ नेता पॉन. राधाकृष्णन, अण्णामलाई और अन्य लाेगाें ने भाग लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…