द इंडियन व्यू

डॉ. मोहन भागवत आज कारंजा प्रवास पर, स्मृति भवन और बालासाहेब देवरस नेत्रालय का करेंगे लोकार्पण

भोपाल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और ज्येष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की पैतृक भूमि कारंजा में…

Ragwendra P Singh
October 6, 2026
2 min read
डॉ. मोहन भागवत आज कारंजा प्रवास पर, स्मृति भवन और बालासाहेब देवरस नेत्रालय का करेंगे लोकार्पण

भोपाल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और ज्येष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की पैतृक भूमि कारंजा में स्मृति भवन और बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण करेंगे।संघ कार्यालय महाकौशल प्रांत के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस एवं ज्येष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस के पैतृक ग्राम कारंजा में आज नवनिर्मित स्मृति भवन एवं बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है। नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के करकमलों द्वारा दोपहर 2:30 बजे संपन्न होगा। नेत्रालय का संचालन माधव नेत्रालय द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर लोकार्पण के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बालासाहेब एवं भाऊराव देवरस के सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों की स्मृति को जीवंत रखते हुए क्षेत्र में सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है। इस सेवा प्रकल्प से लांजी-किरनापुर, आमगांव अंचल के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा की महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।न्यास के सचिव सचिन अग्रवाल ने बताया कि डॉ. भागवत आज कारंजा पहुंचेंगे। शुभारंभ सुरभि गौशाला में गोपूजन से शुरू होगा। इसके बाद दत्तात्रेय मंदिर में पूजा होगी, फिर स्मृति न्यास और नेत्रालय का शुभारंभ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…