द इंडियन व्यू

ट्रंप प्रशासन ऑपरेशन स्लेजहैमर' नाम से संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना पर कर रहा है काम

पश्चिम एशिया में पिछले ढाई महीने से जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बने गतिरोध के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान की तैयारी तेज कर दी है। ट्रंप प्रशासन युद्धविराम टूटने की स्थिति में 'ऑपरेशन स्लेजहैमर'…

Ragwendra P Singh
May 17, 2026
2 min read
ट्रंप प्रशासन ऑपरेशन स्लेजहैमर' नाम से संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना पर कर रहा है काम

पश्चिम एशिया में पिछले ढाई महीने से जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बने गतिरोध के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान की तैयारी तेज कर दी है। ट्रंप प्रशासन युद्धविराम टूटने की स्थिति में 'ऑपरेशन स्लेजहैमर' नाम से संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना पर काम कर रहा है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजरायल युद्धविराम के बाद से अब तक की सबसे बड़ी सैन्य तैयारियों में जुटे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने पश्चिम एशिया के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अगले सप्ताह से ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर नए हमले शुरू किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभियान के तहत विशेष अभियान बलों को भी तैनात किया जा सकता है, ताकि जमीन के भीतर गहराई में छिपी परमाणु सामग्री और ठिकानों का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, इसी उद्देश्य से मार्च में सैकड़ों अमेरिकी स्पेशल आपरेशन फोर्स को पश्चिम एशिया भेजा गया था।बताया जा रहा है कि संभावित कार्रवाई वहीं से शुरू हो सकती है, जहां सात अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम समय में हुए युद्धविराम से पहले सैन्य गतिविधियां रुकी थीं।

चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग से ईरान मुद्दे पर चर्चा के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख और आक्रामक माना जा रहा है। अमेरिका और इजरायल इस समय संयुक्त सैन्य अभ्यास भी कर रहे हैं।

ईरान भी संभावित सैन्य संघर्ष को लेकर सतर्क हो गया है। तेहरान ने अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं और दावा किया है कि पिछले हमलों में क्षतिग्रस्त हुए एयर डिफेंस सिस्टम को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है।

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गलीबाफ ने एक्स पर लिखा, “हमारी सेना किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।'' वहीं, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात नियंत्रित करने के लिए नया तंत्र तैयार किया है। इसके तहत केवल वाणिज्यिक जहाजों और ईरान के साथ सहयोग करने वाले देशों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी तथा इसके लिए शुल्क भी लिया जाएगा। अमेरिकी सेंटकॉम ने दावा किया है कि अब तक 78 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट में लौटाया जा चुका है, जबकि चार जहाजों को निष्क्रिय किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।