द इंडियन व्यू

ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसद टैरिफ लगाया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसद टैरिफ की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कल कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान को पहली अगस्त से अपने निर्यात पर 25 प्रतिशत का नया टैरिफ वहन…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसद टैरिफ लगाया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसद टैरिफ की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कल कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान को पहली अगस्त से अपने निर्यात पर 25 प्रतिशत का नया टैरिफ वहन करना पड़ेगा। उन्होंने दर्जनों अन्य देशों के खिलाफ अधिक टैरिफ पर प्रतिबंध को भी पहली अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। यह कल से प्रभावी होने वाला था।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इसके बाद बाजार में गिरावट आई। निवेशकों ने दरों को अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के लिए उचित नहीं माना। ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर टैरिफ की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कई पत्र भी पोस्ट किए। इनमें अन्य देशों पर उच्च टैरिफ का विवरण दिया गया- म्यांमार और लाओस के लिए 40 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका के लिए 30 प्रतिशत और कजाकिस्तान और मलेशिया के लिए 25 प्रतिशत।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन माह से ट्रंप प्रशासन एक दर्जन से अधिक देशों के साथ व्यापार समझौते करने की कोशिश कर रहा है। अब तक, अमेरिका ने केवल ब्रिटेन और वियतनाम के साथ ही प्रारंभिक समझौते किए हैं। जापान और दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत अन्य देशों की तुलना में धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। जापान और दक्षिण कोरिया ट्रंप प्रशासन के साथ समझौता करने में हिचकिचा रहे हैं। उन्हें चिंता है कि भविष्य में उन पर और अधिक टैरिफ थोपा जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।