ट्रंप का नया व्यापारिक हमला, फिलीपींस समेत 6 और देशों पर बढ़ाया टैरिफ
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस सहित छह और देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है। बुधवार को इन देशों के नेताओं को भेजे गए औपचारिक पत्रों में ट्रंप ने कहा कि 01 अगस्त से लागू होने वाले…

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस सहित छह और देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है। बुधवार को इन देशों के नेताओं को भेजे गए औपचारिक पत्रों में ट्रंप ने कहा कि 01 अगस्त से लागू होने वाले इन टैरिफ में लीबिया, इराक और अल्जीरिया से आने वाले आयात पर 30%, मोल्दोवा और ब्रुनेई पर 25%, और फिलीपींस पर 20% का शुल्क लगाया जाएगा।
इस कदम के साथ इस सप्ताह टैरिफ की नई दरों से प्रभावित होने वाले देशों की संख्या 20 हो गई है। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने कंबोडिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों पर भी शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी।
ट्रंप ने एक कैबिनेट बैठक में स्पष्ट किया कि एक अगस्त की समयसीमा अंतिम है और वह इन टैरिफ को लेकर अब और बातचीत की गुंजाइश नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई देश बातचीत करना चाहता है, तो वे 01 अगस्त से पहले समझौता कर सकते हैं।
साथ ही ट्रंप ने अपने पत्र में चेतावनी भी दी कि "जितना वे (अन्य देश) अपने टैरिफ बढ़ाएंगे, उतना ही हम अपने शुल्क में जोड़ देंगे।"
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अप्रैल माह में ट्रंप प्रशासन ने तथाकथित "रिसिप्रोकल टैरिफ" (प्रतिस्पर्धी शुल्क) की घोषणा की थी, जिसे 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। 07 जुलाई को हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश के अनुसार, अब इन्हें 01 अगस्त से लागू किया जाएगा, सिवाय उन देशों के जिन्होंने अमेरिका के साथ सीधे व्यापारिक समझौते किए हैं। अब तक अमेरिका ने यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम के साथ व्यापार समझौते और चीन के साथ एक रूपरेखा समझौता किया है, जिससे इन देशों को फिलहाल टैरिफ में राहत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
