टेक्सास में बाढ़ से अब तक 100 से ज्यादा की मौत, विपक्ष के संसाधनों की कमी के आरोप को ट्रंप प्रशासन ने खारिज किया
वाशिंगटन : टेक्सास में बाढ़ से जानमाल की बड़ी क्षति हुई है। इस विभीषिका को अमेरिका के 100 साल के इतिहास में सबसे भयावह बताया जा रहा है। टेक्सास में बाढ़ से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से लड़कियों का…

वाशिंगटन : टेक्सास में बाढ़ से जानमाल की बड़ी क्षति हुई है। इस विभीषिका को अमेरिका के 100 साल के इतिहास में सबसे भयावह बताया जा रहा है। टेक्सास में बाढ़ से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से लड़कियों का कैंप का तहस-नहस हो गया। मृतकों में 27 लड़किया भी शामिल हैं। विपक्ष ने राहत और बचाव कार्य में संसधानों की कमी के लिए ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है। प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को बेडमिनस्टर गोल्फ कोर्स से बाहर निकलते समय संवाददाताओं से कहा, "यह सौ साल की सबसे भयावह आपदा है। इसे देखना बहुत त्रासद है।" उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय मौसम सेवा सहित संघीय एजेंसियों में की गई छंटनी के कारण यह आपदा और बढ़ गई है, तो उन्होंने अपना जवाब टाल दिया।
न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट और अल्पसंख्यक नेता सीनेटर चक शूमर ने वाणिज्य विभाग के कार्यवाहक महानिरीक्षक को लिखे पत्र में इस बात की जांच करने की मांग की है कि क्या प्रमुख स्थानीय राष्ट्रीय मौसम सेवा स्टेशनों पर कर्मचारियों की कमी ने बाढ़ को विकराल बना दिया। कनेक्टीकट के डेमोक्रेट सीनेटर क्रिस्टोफर एस. मर्फी ने सोशल मीडिया पर लिखा, " मौसम विज्ञानियों पर ट्रंप के मूर्खतापूर्ण कार्रवाई का यह परिणाम है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार दोपहर प्रेस ब्रीफिंग में इस तरह के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मौसम सेवा के पास पर्याप्त कर्मचारी हैं। लेविट ने कहा कि कई डेमोक्रेट इसे राजनीतिक खेल में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक राष्ट्रीय त्रासदी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शोक के वक्त इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप को दोषी ठहराना वाजिब नहीं है।
ट्रंप प्रशासन के रिपब्लिकन सहयोगी भी बचाव में आगे आए हैं। टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के लिए विरोधियों को दोषी ठहराना अच्छी बात नहीं। बाढ़ से तबाह हुए टेक्सास के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चिप रॉय ने कहा कि शोक के वक्त उंगली उठाना अपमानजनक होता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम वहां के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। क्रिस्टी नोएम वहां काम कर रही हैं। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि एजेंसी को टेक्सास में सक्रिय कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
