जुलाई के नरसंहार केस में शेख हसीना और तीन अन्य के खिलाफ औपचारिक मुकदमा शुरू
ढाका : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और तीन आरोपितों के खिलाफ आज अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 में औपचारिक मुकदमा शुरू हो गया। चारों पर पिछले साल जुलाई में हुए जन-विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध…

ढाका : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और तीन आरोपितों के खिलाफ आज अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 में औपचारिक मुकदमा शुरू हो गया। चारों पर पिछले साल जुलाई में हुए जन-विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराधों में शामिल होने का गंभीर आरोप है। इस केस में गिरफ्तार पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल मामून ने न्यायाधिकरण से सरकारी गवाह बनने की इच्छा व्यक्त की है।
ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मोजुमदार की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 ने आज सुनवाई के दौरान अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत चारों आरोपितों के खिलाफ औपचारिक आरोप तय करने का आदेश दिया। इस दौरान पूर्व पुलिस महानिरीक्षक मामून ने न्यायाधिकरण को सूचित किया कि वह स्वेच्छा से सरकारी गवाह बनना चाहते हैं। अन्य दो आरोपितों में पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल और चौधरी अब्दुल्ला अल मामून हैं।
इस केस में अभी तक सिर्फ पूर्व आला पुलिस अधिकारी चौधरी मामून को ही गिरफ्तार किया जा सका है। न्यायाधिकरण शेख हसीना और असदुज्जमां खान को भगोड़ा घोषित कर चुका है। अभियोजन पक्ष ने कहा है कि चौधरी अब्दुल्ला अल मामून ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए सरकारी गवाह बन गया है। इसी के साथ शेख हसीना और तीन अन्य के खिलाफ औपचारिक मुकदमा शुरू हो गया।
न्यायाधिकरण में अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने किया। इस दौरान आरोपितों का प्रतिनिधित्व से वकील अमीर हुसैन ने किया। जुलाई आंदोलन से संबंधित किसी भी मामले में शेख हसीना के खिलाफ आज पहली औपचारिक सुनवाई शुरू हुई है। न्यायाधिकरण ने पहली जून को अपदस्थ शेख हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराधों के औपचारिक आरोपों पर संज्ञान लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
