जापान ने पहली बार सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया
टोक्यो : जापान ने पहली बार सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया है। ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स ने मंगलवार को होक्काइडो में एक प्रशिक्षण मैदान से प्रशांत तटीय जल की ओर एक सिंगल टाइप-88 मिसाइल दागी। जापान…

टोक्यो : जापान ने पहली बार सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया है। ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स ने मंगलवार को होक्काइडो में एक प्रशिक्षण मैदान से प्रशांत तटीय जल की ओर एक सिंगल टाइप-88 मिसाइल दागी। जापान ने बुधवार को एक बयान में इस तरह के अपने पहले परीक्षण को वर्तमान "गंभीर सुरक्षा माहौल" को देखते हुए आवश्यक बताया।
जापान टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज (एसडीएफ) ने कहा है कि इससे चीन का मुकाबला करने के लिए सैन्य क्षमता में वृद्धि होगी। एसडीएफ आमतौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के ठिकानों पर सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइल का अभ्यास करता है, लेकिन वह प्रशिक्षण सत्र महंगे होते हैं और इसमें भाग लेने वाले कर्मियों की संख्या अकसर सीमित होती है।
शीर्ष सरकारी प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस तरह के घरेलू लाइव-फायर अभ्यास सैनिकों को प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करते हैं।" उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास वर्तमान गंभीर सुरक्षा माहौल को देखते हुए द्वीपों और अन्य क्षेत्रों की रक्षा करने की क्षमता को बनाए रखने और सुधारने के लिए हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभ्यास किसी विशिष्ट राष्ट्र के उद्देश्य से नहीं किया गया।
जापान अपने रक्षा व्यय को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 2 फीसद के नाटो मानक तक बढ़ाने की बहु-वर्षीय प्रक्रिया में है। यह वाशिंगटन के साथ अपने सैन्य गठबंधन को भी मजबूत कर रहा है। साथी ही ताइवान पर चीन के आक्रमण जैसे खतरों के जवाब में अमेरिकी और जापानी सेनाओं को और अधिक चुस्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
