द इंडियन व्यू

जापान कुमामोटो प्रांत में लंबी दूरी की एंटी शिप मिसाइलों की तैनाती करेगा

टोक्यो : जापान ने चीन की लगातार बढ़ती आक्रामकता के मद्देनजर कुमामोटो प्रांत में लंबी दूरी की एंटी शिप मिसाइलों की तैनाती की योजना को अंतिम रूप दिया है। घरेलू स्तर पर निर्मित टाइप 12 मिसाइलों को इस वित्तीय वर्ष के दौरान…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
1 min read
जापान कुमामोटो प्रांत में लंबी दूरी की एंटी शिप मिसाइलों की तैनाती करेगा

टोक्यो : जापान ने चीन की लगातार बढ़ती आक्रामकता के मद्देनजर कुमामोटो प्रांत में लंबी दूरी की एंटी शिप मिसाइलों की तैनाती की योजना को अंतिम रूप दिया है। घरेलू स्तर पर निर्मित टाइप 12 मिसाइलों को इस वित्तीय वर्ष के दौरान कुमामोटो प्रांत के ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के कैंप केंगुन में स्थापित किया जाएगा। यह फैसला नानसेई द्वीपों के आसपास चीन के सैन्य अभ्यास के मद्देनजर किया गया है।

असाही शिंबुन अखबार ने रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्नत टाइप 12 मिसाइल की मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर है। यह पलक झपकते ही चीन के समुद्र तट तक पहुंच सकती है। इनका परीक्षण पिछले साल टोक्यो के दक्षिण में निजीमा द्वीप पर किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।