द इंडियन व्यू

चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों ने प्रतिबद्धता जताई, भारत-चीन के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पूरा ब्योरा दिया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा ​कि पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय,…

Ragwendra P Singh
September 1, 2025
2 min read
चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों ने प्रतिबद्धता जताई, भारत-चीन के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पूरा ब्योरा दिया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा ​कि पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रिय और वैश्विक मामलों पर चर्चा हुई. आतंकवाद जैसे मुद्दों पर दोनों देशों ने एकजुटता दिखाई. सीमा पर शांति बनाए रखने को लेकर सहमित बनी.

मिस्री ने कहा कि दोनों देशों ने साझा सोच को आगे बढ़ाने की खास पहल की है. बातचीत के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि मतभेदों को विवाद में बदलने नहीं देना है. चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों ने प्रतिबद्धता जताई. दोनों नेता समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस दौरान एक साल से कम समय में दोनों नेताओं के बीच दूसरी बैठक थी.

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की पिछली बैठक बीते साल अक्टूबर में कजान में हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई थी. दोनों पक्षों ने इस दौरान कुछ लक्ष्य भी तय किए थे.

PM मोदी ने जिनपिंग को दिया निमंत्रण
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति को BRICS समिट न्योता दिया. राष्ट्रपति जिनपिंग ने इस निमंत्रण के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए चीन का पूर्ण समर्थन देने का प्रयास किया.

पुतिन के संग PM मोदी की बैठक
विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कहना है कि विश्व व्यापार को स्थिर करने में भारतीय और चीनी अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को अहम माना है. दोनों नेताओं ने एक बार फिर अपने द्विपक्षीय व्यापार घाटे को कम करने दोनों दिशाओं में द्विपक्षीय व्यापार और निदेश से संबंधी को सुगम बनाने पर जोर रहा. विदेश सचिव ने कहा कि सोमवार को पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संग द्विपक्षीय बैठक होगी. इसके अलावा पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के सत्र को संबोधित करेंगे. यहां वे SCO के अंतर्गत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देंगे. यहां पर वे भारत के दृष्टिकोण को सामने रखेंगे. इसके बाद वे भारत रवाना होंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।