चीन ने अमेरिका के एक सरकारी कर्मचारी को देश छोड़ने से रोका, वॉशिंगटन ने जताई गहरी चिंता
वॉशिंगटन : चीन ने अमेरिका के एक सरकारी कर्मचारी को देश छोड़ने से रोक दिया है, जिसकी पुष्टि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को की। यह कर्मचारी निजी यात्रा पर चीन गया था, लेकिन अब उसे वहां से निकलने की अनुमति नहीं दी जा…

वॉशिंगटन : चीन ने अमेरिका के एक सरकारी कर्मचारी को देश छोड़ने से रोक दिया है, जिसकी पुष्टि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को की। यह कर्मचारी निजी यात्रा पर चीन गया था, लेकिन अब उसे वहां से निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह घटना अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आई है।
विदेश विभाग ने कर्मचारी की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन बताया कि वह अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय से जुड़ा है, जो कि वाणिज्य विभाग के अंतर्गत आता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस मामले पर बहुत नजदीकी से निगरानी रखे हुए हैं और जल्द समाधान के लिए चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है।"
विदेश विभाग ने बयान में कहा, “अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और उनकी रिहाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
दरअसल, चीन में यदि कोई व्यक्ति किसी जांच या कानूनी विवाद में शामिल होता है, तो उसके देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लेकिन पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया है कि चीन इस नीति का मनमाने ढंग से दुरुपयोग करता है और विदेशी नागरिकों को भी इससे प्रभावित किया जाता है। इसी नीति के चलते हाल ही में वेल्स फारगो बैंक की एक अमेरिकी कर्मचारी चेन्युए माओ को भी चीन छोड़ने से रोका गया था, जिसके बाद बैंक ने चीन के लिए सभी यात्राएं स्थगित कर दी हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने माओ के मामले पर कहा कि वह एक आपराधिक जांच का हिस्सा हैं और कानून के तहत उनके बाहर जाने पर रोक है। हालांकि उन्होंने अमेरिकी सरकारी कर्मचारी के मामले में कहा, “इस बारे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।”
अमेरिका पहले भी चीन में लागू इस तरह की नीतियों को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है और अपने नागरिकों को वहां यात्रा करने से पहले सोचने की सलाह दी थी। हालांकि नवंबर 2024 में तीन अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बाद यात्रा चेतावनी को थोड़ी राहत दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
