चीन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीएलए और पीएपीएफ ने मोर्चा संभाला
बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आह्वान पर आज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स (पीएपीएफ) के सैनिकों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया। राजधानी बीजिंग और देश के कुछ…

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आह्वान पर आज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स (पीएपीएफ) के सैनिकों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया। राजधानी बीजिंग और देश के कुछ हिस्सों में हो रही मूसलाधार बरसात से हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देशी की सभी राहत एजेंसियों से इस आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया है। उन्होंने पीएलए और पीएपीएफ को बाढ़ नियंत्रण और आपदा राहत कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डेली के अनुसार राष्ट्रपति के आह्वान पर पीएलए और पीएपीएफ के सैनिकों ने मिलिशिया सदस्यों के साथ मिलकर युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। यह अभियान बीजिंग, हेबेई, जिलिन और शेडोंग प्रांतों में चल रहा है। इस अभियान के दौरान देश-दुनिया से कटे बीजिंग के उपनगरीय यानकिंग जिले के झेनझुक्वान टाउनशिप के ताओतियाओगौ गांव में फंसे हुए 18 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया। बीजिंग में मियुन बैराज के नीचे चाओहे नदी के जर्जर तटबंधों को बांधा गया।
बताया गया है कि तीन जिलों में 1,800 से अधिक अधिकारियों और सैनिकों को तैनात किया है। राहत और बचाव अभियान दल ने 4,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हेबेई प्रांत में पीएलए कमांड ने आपातकालीन बचाव के लिए 1,700 से अधिक सैनिकों और मिलिशिया सदस्यों को तैनात किया है। बीजिंग में लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। शहर भर में इस आपदा के कारण कुल 30 लोगों की मौत हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
