'चिम्ना' के साथ बादशाह का मराठी म्यूजिक डेब्यू, रिलीज होते ही छाया गाना
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने म्यूजिक करियर में एक नया कदम बढ़ाते हुए अपना पहला मराठी गाना 'चिम्ना' रिलीज किया है। इस गाने में उनके साथ गायक दिव्या कुमार और लोक कलाकार नागेश मोरवेकर भी जुड़े हैं। मराठी लोक संगीत की…

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने म्यूजिक करियर में एक नया कदम बढ़ाते हुए अपना पहला मराठी गाना 'चिम्ना' रिलीज किया है। इस गाने में उनके साथ गायक दिव्या कुमार और लोक कलाकार नागेश मोरवेकर भी जुड़े हैं। मराठी लोक संगीत की पारंपरिक धुन से शुरू होने वाला यह गीत धीरे-धीरे बादशाह के लोकप्रिय हिप-हॉप अंदाज में बदल जाता है। गाने में मराठी के स्थानीय शब्दों और लोक संगीत की झलक को आधुनिक बीट्स के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह पारंपरिक और मॉडर्न म्यूजिक का अनोखा मेल बन गया है।'चिम्ना' को लेकर बादशाह ने कहा कि भारत का क्षेत्रीय संगीत देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और इसके हर रंग का जश्न मनाया जाना चाहिए। उन्होंने इस गाने को महाराष्ट्र की कला और संस्कृति के लिए अपना प्रेम पत्र बताते हुए कहा कि वह इस प्रोजेक्ट के खूबसूरत तरीके से पूरा होने को लेकर बेहद आभारी हैं। बादशाह ने यह गाना अपने उन सभी महाराष्ट्रीयन प्रशंसकों को समर्पित किया है, जो उनके सफर की शुरुआत से उनके साथ जुड़े रहे हैं।गाने के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर में की गई है, ताकि इसमें स्थानीय संस्कृति और माहौल की वास्तविक झलक दिखाई दे। बादशाह, दिव्या कुमार और नागेश मोरवेकर की आवाजों से सजा 'चिम्ना' अब प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। पारंपरिक मराठी लोक संगीत और बादशाह के हिप-हॉप अंदाज का यह मेल श्रोताओं के लिए एक नया और अलग संगीत अनुभव पेश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
